नर्मदा पाइप लाइन फूटी,पुरानी एनएच 7 में बह रहा व्यर्थ पानी

जबलपुर/सिहोरा:एक तरफ तक तो सरकार जल संरक्षण की बात कहती है तो वहीं दूसरी तरफ पुरानी एनएच 7 में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है,सबसे बड़ी बात यह है की जिम्मेदार इसी सड़क से होकर आते जाते हैं लेकिन उन्हें सड़क पर बह रहा व्यर्थ पानी दिखाई नहीं दे रहा।
यह है मामला
बताया जा रहा है की नर्मदा पाइप लाइन फूट जाने के कारण सिविल कोर्ट सिहोरा के सामने सड़क में लगभग एक हफ्ते से हजारों लीटर पानी व्यर्थ रहा है ,स्थानीय लोगों में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी संतोष वर्मा,राजेश तिवारी सहित लाल बहादुर पाठक ने बताया की स्थानीय प्रशासन ने पाइप लाइन सुधारने की सुध तक नहीँ ली जिसके चलते आज हफ्ते भर से सड़क पर यू ही हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है,तो वहीं इन्होंने प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत की जाये ताकि सड़क पर बह रहे व्यर्थ पानी को बचाया जा सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















