सिहोरा में फिर जगी जिले की उम्मीद,विधायक की अगुवाई में पुनर्गठन आयोग से मिलेंगे सिहोरा वासी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :सिहोरा में एक बार फिर से जिले की उम्मीदें जग चुकी हैं,इस सबंध में जिला आंदोलन समिति ने एक बैठक कर बताया की सिहोरा विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सिहोरा जिला बनाए जाने संबंधी समर्थन पत्र लेकर सिहोरा वासी सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मिलकर सिहोरा जिला का अपना दावा प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 

विदित हो कि इससे पूर्व 26 दिसंबर 2025 को सिहोरा जिला के लिए आंदोलित सिहोरा वासियों को लेकर सिहोरा विधायक मुख्यमंत्री से भोपाल में मिले थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिहोरा वासियों द्वारा प्रेषित ज्ञापन को परीक्षण के लिए राजस्व विभाग को प्रेषित कर दिया। चूंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया है इसलिए राजस्व विभाग ने इस पूरे मामले को पुनर्गठन आयोग को प्रेषित करते हुए सिहोरा जिला के ज्ञापन का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उक्त पत्र की प्रति लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति को प्राप्त होते ही समिति ने यह बैठक आयोजित की और यह निर्णय लिया कि शीघ्र ही वे विधायक के नेतृत्व में आयोग से मिलेंगे।

समर्थन पत्र हेतु कमेटी गठित

विधायक सिहोरा,बड़वारा,बहोरीबंद एवं मझौली तथा जिला पंचायत सदस्यों से सिहोरा जिला के लिए मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्र प्राप्त करने हेतु एक समिति का गठन बैठक में किया गया।इस समिति में शिशिर पांडे,रमेश पटेल,राकेश पाठक,बिहारी पटेल,अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया,विकास दुबे,संतोष वर्मा होंगे।पूर्व विधायक दिलीप दुबे एवं राजेश दाहिया इस हेतु इस समिति का मार्गदर्शन करेंगे।

15 अगस्त से पूर्व आयोग से मिलेंगे

समर्थन पत्र प्राप्ति के पश्चात समिति के सदस्य विधायक संतोष बरकड़े की अगुवाई में भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मिलकर अब तक की हुई कार्रवाई के विषय में जानकारी लेंगे तथा एकत्रित समर्थन पत्र समिति को सौंपेंगे ।समिति ने यह भी कहा कि सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के आगे आने तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं पत्र पुनर्गठन आयोग को प्रेषित किए जाने से सिहोरा जिला की वर्षो से लंबित मांग पूरी होने के दिन निकट आ रहे हैं।इस बैठक में समिति के राजेश दाहिया,बिहारी पटेल,संतोष वर्मा ,नितेश खरया, जितेंद्र श्रीवास, अभिषेक जैन, आनंद प्रकाश जैन,संतोष पांडे, प्रदीप दुबे, राकेश पाठक ,संतोष पांडे, सुशील काछी,कृष्ण कुमार कुररिया, रमेश पटेल ,सुशील जैन,गुड्डू कटैहा आदि उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें