मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दतिया के चुनावी रण में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने जान लगा दी थी तो वहीं आज जब रिजल्ट आया तो कांग्रेस प्रत्याशी के गले मे जीत की माला पहनाई गई,तो वहीं दतिया में कांग्रेस की जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में मनाया गया।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है. कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच था. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे. मतगणना 3 अगस्त की सुबह शुरू हुई, जिसमें शुरुआती बढ़त लेने वाले घनश्याम सिंह ने आखिर तक अपनी बढ़त बरकरार रखी और कांग्रेस ने यह सीट अपने नाम कर ली है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















