महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

इस ख़बर को शेयर करें

 

भगवानदीन साहू( छिंदवाड़ा ):परम पूज्य सन्त श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित विश्व में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली आध्यत्मिक मासिक पत्रिका ऋषि प्रसाद के नवीन कार्यालय का खजरीं आश्रम में शुभारंभ किया गया।

ऋषि प्रसाद मासिक पत्रिका ( साहित्य )के संभाग प्रभारी तुकाराम भाई के सराहनीय प्रयास से महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी जी ने कार्यालय का शुभारंभ किया । विगत कई वर्षों से छिंदवाड़ा से ही बैतूल ,सिवनी ,बालाघाट , मंडला ,डिंडोरी आदि जिलों में ऋषि प्रसाद साहित्य का वितरण होता हैं । यह धार्मिक साहित्य समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए है । जो सम्पूर्ण मानव जाति को शास्त्र सम्मत जीवन जीने की कला सिखाती है । अपने छिंदवाड़ा जिले में ही इसका सर्कुलेशन लाखों में है । जिसके वितरण के लिए सैकड़ों सेवाधारियों की टीम हमेशा सेवा में ततपर रहती है ।

एक सर्वे के अनुसार इस मासिक पत्रिका के विश्व मे 10 मिलियन पाठक है। मतलब विश्व में लभगभ 1 करोड़ से अधिक लोग इस साहित्य को पढ़ते हैं । महामंडलेश्वर जी ने पूज्य बापूजी के सेवा कार्यों की खूब प्रशंसा की । कार्यक्रम में सिवनी ,बैतूल ,बालाघाट , मण्डला , डिंडोरी के हजारों साधक उपस्थित हुए ।तुकाराम भाई के सेवा कार्यो की सभी ने जमकर सराहना की । इस अवसर पर साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन, खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , सुभाष इंगले , एम आर पराडकर , ओमप्रकाश डहेरिया , नन्दराम डहेरिया , शम्भुदयाल साहू , जयसिंह परिहार ,राम रत्न वर्मा , अरुण अग्रवाल , सुखदेव मानकर ,गोवर्धन मालवीय , करुणेश पाल , डॉ. मीरा पराडकर , योगिता पराडकर , संगीता शिवहरे , शकुंतला कराडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें