छिंदवाड़ा सासंद का सिहोरा में साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

जबलपुर/सिहोरा;रिमझिम बारिश के बीच छिंदवाड़ा सांसद विवेक (बंटी) साहू द्वारा निकाली गई धार्मिक पदयात्रा के दौरान मैहर माता शारदा के दर्शन हेतु के सिहोरा आगमन पर साहू समाज सिहोरा खितौला मझौली ग्रामीण द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
किया गया भव्य स्वागत
वहीं नेशनल हाइवे स्थित के एसआर फैमिली रेस्टोरेंट (ढाबा) में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद बंटी साहू का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, शाल, श्रीफल, हार-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के सभी सामाजिक बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। समाजजनों ने जयघोष के साथ पदयात्रा का अभिनंदन करते हुए माँ शारदा से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सेवा भावना एवं धार्मिक आस्था का सुंदर स्वरूप देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में साहू समाज की ओर से सभी अतिथियों, समाजजनों एवं पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आभार साहू समाज सिहोरा अध्यक्ष अमित साहू द्वारा व्यक्त किया गया तथा इस भव्य स्वागत समारोह को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद सगोड़ी सरपंच दीपक साहू द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू समाज उपाध्यक्ष सचिन साहू सचिव विजय साहू कोषाध्यक्ष अजय साहू संयोजक राजेंद्र साहू अरविंद साहू राकेश साहू का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ योगी साहू राजेश साहू हिमांशु साहू किशोरीलाल साहू पिंस साहू राजेश साहू मनोज साहू सतीश साहू आंचल साहू धर्मेंद्र साहू महिला अध्यक्ष अंशुल साहू साधना साहू सारिका अमित साहू मनीषा साहू कृष्णा सराओगी पार्षद ज्योति चक्रवर्ती मनोनीत पार्षद गीता पटेल वर्षा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














