अतिथि पी टी आई के लिये 16 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित तिलहरी स्थित विशिष्ठ क्रीड़ा परिसर में पी टीआई के 06 रिक्त पद के विरूध्द अतिथि पी टी आई के लिये योग्य अभ्यर्थीयों से 16 जुलाई की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर कार्यालय कोच/अधीक्षक जनजातीय कार्य विभाग, विशिष्ट बालक कीडा परिसर तिलहरी जबलपुर में जमा कर सकते है।सहायक आयुक्त ने बताया कि अतिथि पीटीआई के पद के लिये आवेदक को बी पी एड डिग्रीधारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अतिथि पीटीआई की नियुक्ति की व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी होगी। पी टी आई के रिक्त पद की पूर्ति होने पर अतिथि पी टी आई की सेवायें स्वतः समाप्त मानी जायेंगी।अतिथि पी टी आई के लिये फुटबाल, हॉकी एवं एथलेटिक्स विधा में पारंगत आवेदक ही आवेदन कर सकेंगे। नियुक्ति में पुरुष वर्ग को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही जीएफएमएस पोर्टल में दर्ज, रजिस्टर्ड एवं स्कोर कार्डधारी आवेदकों को भी प्राथमिकता दी जायेगी। चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अतिथि पी टी आई पद के लिये आवेदन की शर्तों, नियम और प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में जिला क्रीडा प्रभारी संदीप वर्मा से मोबाइल नंबर 70001 32216 तथा कोच श्रीमति श्रुति राय से मोबाईल नम्बर 94249 13128 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें