दो अपराधियों को किया गया जिले से निष्कासित,दो को देनी होगी हर माह थाने में हाजिरी
जबलपुर,जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये दो आदतन अपराधियों को जिले से निष्कासित कर दिया है। जबकि, दो अपराधियों को संबंधित पुलिस थाने में हर माह हाजिरी दर्ज कराने के आदेश दिये हैं।जिला दंड़ाधिकारी ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन पर इन अपराधियों की समाज विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की है। जिले से निष्कासित किये गये अपराधियों में सिहोरा के वार्ड नंबर दस गौरैय्या मोहल्ला निवासी दीपक ठाकुर उर्फ दिपू उर्फ पोछा उम्र 27 वर्ष को तीन माह की अवधि के लिये तथा कालीमठ मंदिर के पास आमनपुर निवासी नरेन्द्र उर्फ पप्पू विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष को पांच माह के लिये जिले से निष्कासित किया गया है।जिला बदर किये गये दोनों आदतन अपराधी निष्कासन की अवधि के दौरान जबलपुर सहित डिंडोरी, मंडला, सिवनी,नरसिंहपुर, कटनी, दमोह और उमरिया जिले की राजस्व सीमा में भी प्रवेश और निवास नहीं कर सकेंगे। दोनों आदतन अपराधियों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, शासकीय कार्य में बाधा, चकाजाम करने, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने, बलवा करने, अवैध शराब का विक्रय करने तथा छेडछाड करने और जातिगत शब्दों से अपमानित करने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे।जिला दंडाधिकारी ने जिन दो अपराधियों को हर माह थाने में हाजिरी दर्ज कराने के आदेश दिये हैं, उनमें पनागर थाना अंतर्गत रामवार्ड देवरी खुर्द निवासी राजाराम उर्फ राजा काछी उम्र 48 वर्ष को पांच माह की कालावधि तक प्रत्येक माह की 15 एवं 25 तारीख को तथा थाना संजीवनी नगर के अंतर्गत श्यामनगर परसवाड़ा निवासी सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान (ठाकुर) उम्र 29 वर्ष को चार माह की कालावधि के लिए प्रत्येक माह की 15 एवं 25 तारीख को थाने में उपस्थिति दर्ज कराना होगी। राजाराम उर्फ राजा काछी के विरूद्ध पनागर थाने में 18 अपराधिक प्रकरण तथा सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान के विरूद्ध 13 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















