जबलपुर में यहां चल रहा था अनैतिक देह व्यापार,संचालक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :जबलपुर के आधारताल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देते हुए संचालक सहित 6 आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी थी कि अधारताल थाना क्षेत्र सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में निमेष विनोदिया के मकान में एक महिला देह व्यापार का अनैतिक धंधा अवैध धन कमाने के उद्देश्य से चला रही है।वहीँ पुलिस अधीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) को सूचना की तस्दीक कराते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी महिला मंजू शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीप्ति मरावी, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक दिनेश गौतम, उप निरीक्षक गनपत मर्सकोले, प्रधान आरक्षक आनंद यादव, निर्मल राय, आरक्षक तीरथ चौरसिया, आरक्षक शशांक की टीम गठित कर लगायी गयी।

यह है मामला 

थाना प्रभारी महिला मंजू शर्मा द्वारा पंटर को 500 रूपये के 2 नोट देकर मुखबिर के बताये स्थान पर भिजवाया एवं टीम मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर इंतजार किया गया। टीम द्वारा पंटर के इशारे पर पन्नी मोहल्ला सुहागी सरस्वती कालोनी निमेष विनोदयिा के घर में दबिश दी गई मकान के अंदर दरवाजा खुलवाने पर एक महिला द्वारा दरवाजा खोला गया जिसनेे पूछताछ पर अपना नाम मंजू निखर उम्र 41 वर्ष निवासी सुहागी सरस्वती कालोनी पन्नी मोहल्ला बतायी तथा कमरे के अंदर एक आदमी तथा एक लड़का सोफा पर बैठे हुये थे जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम मुकेश निखर एवं आरूष निखर बताये मकान के अंदर वाले कमरे का दरवाजा खुलवाने पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली अंदर पटंर भी था महिला ने पूछताछ पर मंजू निखर के पास पैसा की तंगी के कारण काम मंागने के लिये जाना और मंजू निखर द्वारा अपने घर में ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार करने के लिये एक ग्राहक का 1 हजार रूपये में सौदा होने पर 500 रूपये प्रत्येक ग्राहक का उसे देना बतायी तथा 500 रूपये मंजू नीखर द्वारा लेना व ग्राहकों के लिये अपने घर का कमरा उपलब्ध कराकर अवैध लाभ कमाना बतायी उसके द्वारा 475 बार मंजू नीखर के द्वारा बुलाये जाने पर मंजू के घर जाकर बुलाये हुये ग्राहक के साथ देह व्यापार करने लगी, बाद में उसके द्वारा मना करने पर उसके पति केा बताने की धमकी दी थी। मंजू और भी लड़कियों से यह काम कराकर पेसै का लाभ लेती है। आज भी बुलाई थी जो पहला ग्राहक एक हजार रूपये मंजू नीखर को देकर कमरे के अंदर आया था ।
कमरे की तलाशी लेने पर बेड में लगे गद्दे पर 2 नारियल तेल डिब्बे जिनमें थोड़ा थोड़ा तेल भरा हुआ, कंडेाम के पैकेट जिनमें 3 कंडोम रखे मिले, मकान के प्रथम तल पर जाकर देखा हाल मेें रखे सौफा पर तीन व्यक्ति बैठे थे जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम अभय सिंह उर्फ चिन्टू उम्र 35 वर्ष निवासी जीसीएफ स्टेट राममंदिर के पास सतपुला बाजार घमापुर, सुबोध सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी शोभापुर फाटक के पास कंचनपुर अधारताल एवं संजय चौरसिया उम्र 41 वर्ष निवासी सिद्धबाबा घमापुर बताये जिनसे मंजू निखर के घर आने का कारण पूछने पर मंजू निखर द्वारा फोन पर लडकी की फोटो भेजकर लडकी उपलब्ध कराने की बात पर 1 हजार रूपये में सौदा तय होने पर आना बताये।तलाशी लेते हुये संजय के कब्जे से 1 मोबाईल, अभय से 1 मोबाईल, सुबोध सिंह से 1 मोबाईल, एवं 1 बाक्सर मोटर सायकिल एमपी 20 के एल 4719 , नगद 1000 रूपये तथा मंजू नीखर से 1 मोबाईल नगद 1 हजार रूपये तथा आरूष निखर से 1 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध मुकेश कुमार नीखर, मंजू नीखर, आरूष नीखर, अभय सिंह, संजय चौरसिया, सुबोध कुमार सिंह के विरूद्ध महिला थाने में धारा 143(1)(एफ), 3(5)बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5, 6, 7, 8, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका:अनैतिक देह व्यापार में लिप्त आरोपियेां को पकडने में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन, थाना प्रभारी महिला  मंजू शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीप्ति मरावी, उप निरीक्षक आकंाक्षा सिंह, उप निरीक्षक दिनेश गौतम, उप निरीक्षक गनपत मर्सकोले, प्रधान आरक्षक आनंद यादव, निर्मल राय, आरक्षक तीरथ चौरसिया, आरक्षक शशंाक की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें