खितौला में सड़क,नाला निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद चौबे ने दिया धरना

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा; कांग्रेस द्वारा खितौला बाजार से मण्डी गेट तक सी सी रोड सहित नाला निर्माण की मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नगरीय प्रशाशन से समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। विदित हो स्थानीय नागरिकों सहित छोटे छोटे छात्र छात्राओं एंव किसानों को लम्बे समय से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।अनेक प्रयासों के बाद सड़क निर्माण की सौगात तो मिली लेकिन नगर पालिका की लेट लतीफी के कारण टेण्डर होने के चार माह बाद भी लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी।

वार्डवासियो की समस्या को देखते हुऐ प्रदेश सचिव एवं वार्ड 13 के पार्षद राजेश चौबे नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद,काग्रेसजनो एवं स्थानीय नागरिकों ने कृषि उपज मंडी गेट के सामने 3 घंटे धरना दिया एवं खितौला नगर जाने वाली रोड को जाम कर दिया था । लंबे समय तक नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सभी लोग आक्रोशित होकर नेशनल हाइवे पर जाकर धरना देने विवश हो गये।काफ़ी देर बाद थाना प्रभारी के प्रयाश से नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा धरना स्थल पर पहुंच कर समस्या के शीध्र निराकरण का अश्वाशन दिये जाने पर धरना प्रदर्शन का कांग्रेस द्वारा समापन किया गया।इस अवसर पर मंजू मिश्रा,अमोल चौरसिया, प्रकाश कुररिया,बाबा कुरैशी,पवन सोनी,पार्षद रमेश पटेल,माधुरी गणेश दाहिया,ममता गोटिया, राजेश पटेल,रामलोचन कोल,लाल बहादुर पाठक, ,संतोष पाण्डे,अजय पाठक, जितेन्द्र तिवारी,फैज आलम शाह,रमा चौरसिया,संदीप शुक्ला,मन्नू शुक्ला,प्रांजल सराफ,सचिन श्रीवास्तव,रिंकू शर्मा,मनीष बिरहा,सतेन्द्र पटेल,शैलू ठाकूर,शेख साबिर,मंसूर मंसूरी,प्रभात तिवारी,गुड्डा भाईजान अजय प्यासी विनोद चौरसिया,नंदू सेन,अनुज राजपूत,अभिमन्यू अवस्थी,दीपक तिवारी, गुड्डा दुबे,उमाकांत चौरसिया,कमलेश सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें