जीवनदायिनी हिरन नदी को मानसून का इंतजार

पवन यादव :जबलपुर जिले के कुंडम से निकली जीवनदायिनी हिरन नदी जो की सिहोरा मझौली के लाखों लोगों सहित असंख्य जलीय जीव जंतुओं के जीवन का आधार है,उसकी स्तिथि गर्मी आते ही दयनीय हो जाती है,इस बार ग्रीष्म ऋतू में नदी दूसरी बार सूख चुकी है,इसके पूर्व अप्रेल 2026 में नदी के सूखने पर नहर विभाग द्वारा नहर से पानी छोड़ने पर यह पुनः जीवित हो गई थी,लेकिन एक बार फिर जून आते आते हिरन नदी एक बार फिर सूख गई।नदी के घाट वीरान हो चुके हैं,तो वहीं इस बार नहर विभाग ने नदी में पानी देने से इंकार कर दिया है,नहर विभाग के ईई अनिल तिवारी का कहना है की दाईं तट नहर में पानी उपलब्ध न होने की बजह से हिरन नदी में पानी नहीँ छोड़ा जा सकता मतलब साफ है की अब हिरन नदी को भी बेसब्री से मानसून का इंतजार है।
कब से सूखने लगी हिरन नदी
वहीं ग्रामीण बुजुर्गों की मानें तो हिरन नदी का कुछ वर्षों से गर्मी आते ही जलस्तर कम होना और बाद में पूरी तरह सूख जाने के पीछे की मुख्य बजह नदी से रेत का अंधाधुंध अवैध उत्खनन बताया जा रहा है,लोगों की मानें तो आज से लगभग दस से बारह साल पहले ऐसी स्तिथि नहीं थी प्रचंड गर्मी में भी नदी की मुख्य धारा कभी नहीँ टूटी लेकिन इन दस बारह सालों में हिरन नदी से रेत का अवैध उत्खनन इतना हुआ की नदी में रेत की जगह ज्यादातर भसुआ रेत और मिट्टी ही बची जिसके चलते गर्मी आते ही नदी सूखने लगी है।
मानसून का इंतजार
तो वहीं जून महीने में 21 दिन बीतने के बाद भी मानसून का इंतजार किया जा रहा है। मानसून पड़ोसी राज्यों में अटक कर रह गया है। हालांकि मध्यप्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। IMD ने 22 जून को 23 जिलों में गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। 22 जून को प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 तारीख तक मानसून के प्रदेश की चौखट पर दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है।अब ऐसे में ये माना जा रहा है की नदी की प्यास मानसून के आने के बाद ही बुझ सकेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















