6680 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने स्कूलों मै मना अपार दिवस

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकार्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित ओर एक ही जगह पर उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपार आईडी बनाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है!बहोरीबंद विकासखंड मै अब तक 27 हजार 892विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है। शेष 6 हजार 680  की अपार आईडी अभियान के तहत 30 जून तक तैयार किया जाना है।समूचे बहोरीबंद विकासखंड मै के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के लगभग 34 हजार 689 विद्यार्थी नामांकित हैं।बहोरीबंद विकासखंड में 6 हजार 680 छात्रों के पास अपार आइडी नहीं है। स्कूलों में छात्रों की अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। अपार आइडी बनाने स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार दिवस मनाया जा रहा है । जिसमें प्रत्येक छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री होगी। आइडी जनरेट करने 30 जून तक डेडलाइन दी गई है।

अपार आईडी छात्रों के लिए उपयोगी 

विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रशांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बहोरीबंद विकासखंड के स्कूलों मै अपार दिवस मनाया गया!जहाँ छात्रों की अपार आईडी बनाई गई!अपार आईडी छात्रों के लिए उपयोगी है। इस आईडी से छात्रवृति, प्रवेश एवं सरकारी योजनाओं में सहायक होने के साथ ही कहीं भी कभी भी उपयोगी होगी है।

इनका कहना है – मनोज गर्ग प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी

बहोरीबंद विकासखंड के स्कूलों में 80 फीसदी छात्रों की अपर आइडी जनरेट हो चुकी है। शेष बच्चों की आइडी बनाने शासन ने प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में अपार दिवस मनाए जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें छात्रों को अपार आइडी जनरेट करने में सहूलियत मिलेगी । सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों को निर्देश दिए गए हैं

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें