पड़वार जलाशय का अस्तित्व मिटाने बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी विभाग ग्रामीणों की सह पर जल निकासी के लिए कर रहा खुदाई

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – वर्षा जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके इसके लिए सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है!अभियान की जनजागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर प्रसार -प्रचार किया जा रहा है!लेकिन धरातल पर अभियान का असर नहीं दिख रहा है!जल के संरक्षण व संवर्धन न हो इसका ताज़ा मामला पड़वार जलाशय का सामने आया है!जहाँ जलाशय से जल निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग,गाँव के कुछ ग्रामीणों की सह पर बिना जल संसाधन विभाग की अनुमति के खुदाई कर बड़े आकार के ढोले (पाइप)डालने का काम शुरू कर दिया गया है!खुदाई के लिए जलाशय के बाजू से पीडब्ल्यूडी विभाग की रोड है!विभाग के अधिकारियो का तर्क है कि वर्षा काल मै जलाशय का जल भराव होने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़क से बहता है!जिस कारण सड़क खराब हो जाती है!पानी ओवर फ्लो रोड से न बने इसके लिए खुदाई कार्य करवाकर ढोले (पाइप) डलवाने का काम किया जा रहा है!लेकिन जब जल संसाधन विभाग की अनुमति जल निकासी की नहीं मिली तो जल का अपव्यय क्यों किया जा रहा है!जल निकासी को लेकर जब शनिवार को खुदाई का काम शुरू किया गया तो ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला कमलेश विश्वकर्मा ने खुदाई कार्य पर रोक लगाई ओर जल संसाधन विभाग को इसकी सूचना दी!
सरकारी मद मे दर्ज है पड़वार जलाशय
पड़वार जलाशय वर्तमान मै सरकारी मद मै दर्ज है!लेकिन गाँव के कुछ लोगों द्वारा इस पर अपना अधिप्तय होना बताया जा रहा है!क्योंकि उनके नाम उक्त भूमि पर है जिसपर जलाशय बना हुआ है!लेकिन उक्त लोगों के पूर्वजों के द्वारा उक्त भूमि जहाँ जलाशय है उसका दानपत्र कर दिया गया है!लोगों का कहना है कि वर्षा काल मै जब जलाशय भर जाता है तो पानी ओवर फ्लो होकर खेतों मै भर जाता है!जिससे कई एकड़ भूमि डूब मै जाती है ओर फसल नष्ट हो जाती है!इसलिए जलाशय से जल निकासी के लिए बड़े आकार के ढोले (पाइप)डाले जा रहे है!हम लोगों द्वारा जल का अपव्यय नहीं किया जा रहा है!वही कुछ ग्रामीणों का कहना था कि जलाशय भर जाने से रबी सीजन की फसल सिंचाई होती है!साथ ही गर्मी सीजन मै पशु -पक्षियों की प्यास बुझती है!इसलिए जल निकासी के लिए उतनी ही खुदाई की जाये जिससे जलाशय मै जल भराव 12 माह बना रहे!जल निकासी के लिए खुदाई कार्य हो लेकिन कितना खुदाई कार्य हो इसके लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को बुलाकर उनसे उचित सलाह ली जाये!यदि जल संसाधन विभाग के अधिकारी खुदाई कार्य के लिए तैयार होते है कोई आपत्ति नहीं है!लेकिन बिना अनुमति मनमाने तरीके से जल निकासी के लिए खुदाई न की जाये!क्योंकि यदि जलाशय मै जल नहीं बचता तो फिर गाँव मै ही भीषण जल संकट उत्पन्न हो जायेगा!
क्योंकि जलाशय जल भराव से गाँव मै वाटर लेवल ठीक ठाक रहता है!
इनका कहना है – एल एन तिवारी उपयंत्री जल संसाधन विभाग
पड़वार जलाशय सरकारी मद मै दर्ज है!
वहाँ सड़क से ओवर फ्लो पानी न बहे इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खुदाई करने का मामला संज्ञान मै आया है!जल संसाधन विभाग द्वारा खुदाई के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गईं है!सोमवार को पड़वार जलाशय जाकर निरीक्षण किया जायेगा ओर जो उचित होगा उतनी ही खुदाई करने की अनुमति दी जायेगी, ताकि जलाशय मै जल भराव बना रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















