मझौली में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष,रणक्षेत्र बना बाजार

जबलपुर: जिले की मझौली में बीती रात पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद में दो गुटों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि बाजार प्लाट इलाका रणक्षेत्र बन गया। सरेराह एक वेगनार कार को आग के हवाले कर दिया गया और जमकर पत्थरबाजी हुई।” “घटना शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे की है। एक पक्ष के हर्ष राज सराफ का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से पीटा। वहीं, दूसरे पक्ष के स्वयं प्रकाश तिवारी का आरोप है कि हर्ष सोनी और उसके साथियों ने उनके घर पर पथराव किया और घर के बाहर खड़ी कार को फूंक दिया, साथ ही अर्टिका कार में तोड़फोड़ की मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों तरफ से करीब 16 से ज्यादा नामजद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















