9 हजार जरूरतमंदों के भंडारे के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा. ( लिंगा ) : परम पूज्य सन्त श्री आशाराम जी आश्रम लिंगा में अमावस्या के आसपास प्रतिमाह भंडारे का आयोजन सम्पन होता हैं । इसी कड़ी में आज आश्रम के आसपास के निवासरत जरूरत मंदों को राशन किट भेंट की गई । गत 6 वर्षों से यह सेवा निर्विवाद रूप से जारी है । जरूरतमन्दों को राशन किट भेंट कर भोजन प्रसादी भी दी जाती है । आश्रम प्रबंधक द्वारा इस बार विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया । यह शिविर नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा लगाया गया था । जिससे असाध्य बीमारियों का मुफ्त में इलाज होगा । बहुत से जरूरत मंदों का बी पी ,शुगर और हीमोग्लोबिन चेक किया । पूज्य बापूजी का यह देश का ऐसा पहला आश्रम है जहां गरीबों को नि:शुल्क राशन किट के साथ प्रतिमाह उनके पुराने रोगों का इलाज भी मुफ्त होगा ।

स्वास्थ्य शिविर भी प्रतिमाह आयोजित होगा । इस शिविर में डॉ. पवन नेमा जी ,डॉ रश्मि नेमा और प्रसिद्ध डॉ. अरविंद राउत ने अपनी सेवाएं दी । समय समय पर नागपुर से विशेषज्ञ डॉकटरों की टीम यहाँ आकर नि:शुल्क सेवा देगी । पूज्य बापूजी की और आश्रम प्रबंधन की इस सेवा को क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की ।

 

कार्यक्रम में 9 हजार से अधिक जरूरतमंदों के लाभांवित होने की खबर है । सभी श्रद्धालु भक्तों को भोजन के साथ स्वादिष्ट आम रस भी दिया गया । इस दैवीय कार्य में साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,सुभाष इंगले ,संजु कराडे ,नारायण ताम्रकार ,अशोक कराडे ,विलास घोंगे ,भैया जी मोरे , अशोक मोरे ,दामोदर इंगले ,रामराव लोखंडे मणि पटेल ,सुरेश साहू ,तुला पटेल ,हितेश इंगले ,महिला समिति से ललिता घोंगे ,प्रीति सोंनारे ,छाया परसाई ,ज्योति कराडे ,विमल शेरके ,रुपाली इंगले नागपुर महिला समिति से आशा इंगले ,सुधा ताम्रकार ,संध्या इंगले ,दिव्या इंगले ,सौम्या इंगले ,अनिता शर्मा ,वनिता राठौर,ठाकुर बहन ,पंडोले बहन,सुनीता ठाकरे आदि ने अपनी अपनी सेवाएं दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें