आरोही समर कैंप मैं बच्चों ने सीखी खेलो की बारीकियां

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– तहसील मुख्यालय स्लीमनाबाद मै खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा ग्रीष्म कालीन समर कैंप आयोजित किया गया!जो 5 मई से प्रारम्भ होकर 5 जून तक चला!जिसमें प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा, योगा कला ,गायन ,वादन, नृत्य ,व्यायाम एवं खेल गतिविधियां आयोजित गई साथ ही । वालीबाल , खो खो, कबड्डी , दौड़ ,रस्सी कूद खेलों की गतिविधियों हुई!खेल प्रशिक्षको के द्वारा स्कूली बच्चों को खेल की बारीकियां महीने भर सिखाई गई ।जिनमें बालक_बालिकाओ ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया!
महीने भर चले ग्रीष्म कालीन समर कैम्प का समापन सोमवार को हुआ !समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
खेल समन्वयक चेतना झा ने कहा कि इससे बच्चों में मानसिक ,बौद्धिक एवं शारीरिक विकास संतुलित होगा। बच्चो ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कर खेलों की बारीकिया सीखी ।बच्चों को प्रतिभावान बनाने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया गया ।समर कैंप पर प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया!109 खिलाड़ियों को वॉलीबाल ,खो-खो, कबड्डी एवं फुटबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया!

जनप्रतिनिधियों ने ही बढ़ाया हौसला वितरित किये प्रशस्ति पत्र –
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित आरोही समर कैम्प समापन कार्यक्रम मै थाना प्रभारी सुदेश सुमन के द्वारा सायबर सुरक्षा के संबंध मै खिलाड़ियों को जागरूक किया!इस दौरान स्कूल प्रबंधक संजय दुबे, उपेंद्र मिश्रा, बी सी भट्टाचार्य, सौरभ राजपूत, राकेश विश्वकर्मा, सलमान अहमद, शुभम प्यासी ,शिव सिंह सहित अन्य जन उपस्थित रहे!
जनप्रतिनिधियों के बच्चो का हौसला बढ़ाया गया ओर प्रमाण पत्र वितरित किये गए!थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने कहा कि ऐसे खेल खूद आयोजनो से ही बच्चों को खेल मे अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है!क्योंकि खेलों के माध्यम से ही हम अपनी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ा सकते है!गर्मियों की छुट्टी मे खिलाडियो को तराशने के लिए आयोजित कैम्प का प्रयास सराहनीय है!पढ़ाई के साथ -साथ खेल भी खेलना जरुरी है!आज कल बच्चें पढ़ाई ओर कम्प्यूटर के कारण मैदानी खेलों से दूर होते जा रहे है, जो सही नहीं है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें