2 लाख से अधिक लोग लस्सी,छाछ और शरबत सेवा से लाभान्वित

छिंदवाड़ा,भगवानदीन साहू :श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तोकन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशाराम जी गौशाला खजरीं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लाखों आम राहगीरों को नि:शुल्क छाछ वितरण की गई । श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से महाशिवरात्रि ,श्रीराम नवमी , हनुमान जयंती ,शनि जयंती , झूलेलाल महोत्सव ,लोकप्रिय सांसद विवेक ( बंटी ) साहू के जन्मदिन पर , जिला अस्पताल , रेलवे स्टेशन , लिंगा बस स्टैंड ,बस स्टैंड चौराहा पर स्टॉल लगाकर छाछ / लस्सी और शरबत का नि:शुल्क विरतण किया गया । श्री मदन मोहन परसाईजी ने बताया कि आयुर्वेद में छाछ एक औषधीय पेय है । इसके सेवन से गर्मी से राहत और पेट के बहुत सारे रोगों से छुटकारा मिलता है । समिति की यह 28 वर्षों की सेवा है । इस सेवा का जिलेवासियों को वर्ष भर इंतजार रहता है ।

समिति छाछ बनाने हेतु देशी गीर गाय का दूध इस्तेमाल करती हैं । जिले के उच्च अधिकारी , राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकगण छाछ सेवा का लाभ बड़ी श्रद्धा भाव से लेतें हैं । फरवरी के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हुई यह सेवा जून माह के प्रथम सप्ताह तक अनवरत जारी रही। लगभग 14 सप्ताह एवं धार्मिक ,तीज त्यौहार ,पर्व पर भी यह सेवा निर्वाध रूप से होते रही । जिसमें प्रति सप्ताह हजारो लोग लाभांवित होते रहे ।

जिसमें प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष 2 लाख से अधिक लोग इस सेवा से लाभान्वित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष एव राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त संजय पुन्हार ,नगर निगम के सभापति मनोज सक्सेना ,जिला पंचायत की सदस्य ललिता घोगे अन्तोदय समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष विलाश घोंगे ,जिला पशु चिकित्सालय के उप संचालक डॉ पक्षवार ,डॉ टांडेकर , मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस दैवीय कार्य मे साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरीं गोशाला के संचालक जयराम भाई ,लायन्स क्लब के पूरन लाल राज लानी ,एम आर पराडकर , देशराज राठौड़ , ओम प्रकाश गुप्ता , वासुदेव पटेल , सुभाष इंगले , अश्विनी पटेल ,नारायण ताम्रकार , दुर्गेश सोंनारे ,भूपेश रामरटे पहाड़े ,बबलू माहोरे ,तिलक सिह पन्द्राम ,गोवर्धन मालवीय ,कैलाश राउत ,दीपक दोईफोड़े ,केशव कराड़े , अशोक कराड़े , संजु कराड़े ,विमल शेरके ,डॉ मीरा पराडकर ,करुणेश पाल ,शकुंतला कराडे ,छाया परसाई ,योगीता पराडकर , कृष्णी राठौड़ ,निर्मिला पटेल ,रूपाली इंगले ,सुधा ताम्रकार ,प्रीति सोंनारे,कल्पना सोनी ,वर्षा आहूजा ,अनुपमा पावर आदि ने अपनी अपनी सेवाए दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















