शोरगुल सुनकर घर के बाहर निकली महिला के पेट में लगी गोली

जबलपुर:शोरगुल सुनकर बन्दूक लेकर घर के बाहर निकली महिला के पेट मे गोली लग गई,गोली लगने से घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
यह है पूरा मामला
मामला जबलपुर के थाना रांझी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 7-6-26 को पुष्पेन्द्र रजक निवासी पुराना शोभापुर ने सूचना दी कि वह ठेकेदारी करता है वह एवं उसका बड़ा भाई जितेेन्द्र रजक एक साथ पैतृक मकान में अपने परिवारों के साथ रहते हैं, पड़ौस में रहने वाले पवन रजक एवं प्रवीण रजक दोनों भाई आपराधिक प्रवृति के हैं जिन्हौंने दिनांक 28-5-26 को उसके घर पर सुअरमार बम फैंक कर दशहत फैलाई थी उनके आतंक से हम लोग भयभीत थे और अपनी सुरक्षा के लिये उसकी लायसेंसी बंदूक 12 बोर दुनाली अपने पास रखे थे आज रात लगभग 1 बजे हम लोग अपने घर में थे उसी समय बाहर शोरगुल की आवाज आने पर बड़ा भाई जितेन्द्र रजक बाहर आकर देखने लगा और वह घर के बाहर जाने लगा उसी समय भाभी संगीता रजक कमरे से बंदूक लेकर आईं बोलीं कि बाहर पवन, प्रवीण हो सकते हैं बंदूक लेकर जाओ वो बंदूक लेकर घर के दरवाजे के पास पहॅुची उसी समय गलती से उनसे फायर हो गया, बंदूक के कारतूस के छरर्े भाभी संगीता रजक के पेट में लगे भाभी जमीन पर गिर पड़ीं खून निकलने लगा वह, भाई बंटी, माॅ तथा अभिषेक स्विफ्ट कार से उपचार हेतु भाभी को ओमेगा अस्पताल लेकर आये, डाक्टर ने चैक भाभी संगीता रजक उम्र 40 वषर् को मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















