जरूरतमंद बच्चों के बीच सादगी से मनाया जन्मदिन समाजसेवी राजेश मदान ने पेश की अनूठी मिसाल

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। आज के दौर में जहां जन्मदिन पर केक काटने और भव्य पार्टियों का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं बैतूल के समाजसेवी राजेश मदान ने जरूरतमंद बच्चों की सेवा कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक राजेश मदान ने गुरुवार को अपना जन्मदिवस गंज क्षेत्र के ओझाढाना में जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया।राजेश मदान ने इस अवसर पर कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाकर जो आत्मिक सुख मिलता है, वह किसी भी पार्टी या दिखावे से कहीं बड़ा होता है। उन्होंने बताया कि सेवा-भाव से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा उन्हें उनके सदगुरुदेव संत श्री आशारामजी बापू से मिली है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जन्मदिन भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के अनुसार सादगी से मनाएं तथा केक-पार्टी पर होने वाले खर्च को जरूरतमंदों की सेवा में लगाएं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और वास्तविक खुशी का अनुभव हो सके।कार्यक्रम में सुरेश खोसला, मोहन मदान, भव्या मदान, भूमि खोसला, चाहत खोसला, सुजल टुटेजा, अनूप मालवीय, राहुल मिश्रा, विकास महाजन, निलेश पंडाग्रे, अजय देवकते और प्रणय दीक्षित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजेश मदान के सेवा-कार्य की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें