श्री नृसिंह प्रकटोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आज

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:भगवान नृसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं, जिन्होंने एक शक्तिशाली राक्षस हिरण्यकश्यप को मारने के लिए एक ऐसे रूप में जन्म लिया था, जिसमें वह शरीर मानव का और सिर सिंह अर्थात शेर का था। जिस दिन भगवान नृसिंह ने इस अद्भुत रूप में अवतार लिया था, उस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।नृसिंह जयंती के अवसर पर श्री नृसिंह टेकरी खितौला में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी प्राप्त जानकारी के अनुसार महन्त गोविन्द दास जी महाराज के सानिध्य में प्रातः 6 बजे भगवान का अभिषेक पूजन तत्पश्चात हरिनाम संकीर्तन, शाम 6बजे भगवान की प्रकटोत्सव आरती उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।शास्त्रों के अनुसार, भगवान नृसिंह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। धार्मिक ग्रंथों में भगवान नृसिंह की महानता और नृसिंह जयंती के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया है। जो भक्त देवताओं की पूजा करते हैं और नृसिंह जयंती पर उपवास रखते हैं, वे अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं, अपने दुर्भाग्य को समाप्त कर सकते हैं और अपने जीवन से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पा सकते हैं।श्री नृसिंह शिष्य मण्डल ने समस्त धर्मप्रेमियों से उपस्थित ई की अपील की है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें