गोसलपुर की इस होटल में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार,संचालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संचालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोसलपुर अंतगर्त दिनांक 21/04/26 को विश्वश्नीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होटल विरासत स्पा सेंटर गोसलपुर के संचालक सुखदेव पटेल निवासी ग्राम घुघरी थाना गोसलपुर का अपने होटल में बाहर से महिला बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराने के लिये ग्राहकों को उपलब्ध कराकर अवैध धन अजिर्त करता है तथा प्रत्येक ग्राहक से महिला उपलब्ध कराने का 700 रूपये लेता है ।सूचना तशदीक हेतु विधिवत कायर्वाही कर पंटर बनाकर रवाना कर समझाइश दी गई कि उक्त होटल के कुछ दूरी पर हम तुम्हारे इशारे का इंतजार करेंगे वहां जाकर होटल संचालक से देह व्यापार के लिये महिला उपलब्ध कराने का सौदा करना और सौदा तय होने के बाद हाथ हिलाकर इशारा करना तथा 500 रूपये का 1 नोट एवं 100 के 2 नोट को हस्ताक्षर कर देते हुये पंटर को रवाना किया गया।वहीं थोडी देर बाद पंटर का इशारा मिलने पर थाना प्रभारी गोसलपुर गाजीवती पुसाम द्वारा हमराह स्टाफ,के होटल विरासत स्पा सेंटर गोसलपुर में दबिश दी जहां काउंटर मे एक व्यक्ति मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुखदेव पटेल पटेल उम्र 34 वषर् निवासी ग्राम घुघरी थाना गोसलपुर बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए होटल के काउण्टर की तलाशी ली गई जो काउण्टर के उपर आगंतुक रजिस्टर रखा मिला जिसे खोल कर देखने पर आज दिनांक को किसी प्रकार की इंट्री दजर् होना नहीं पायी गयी बाद काउण्टर के ड्राज को खोलकर चेक करने पर उसमें पंटर कौ दिये गये 500 रूपये का 01 नोट एवं 100 रूपये के 02 हस्ताक्षरित नोट एवं मेनफोसर् कंडोम का भरा पैकेट एवं एक निरोध लेख पैकेट जिसमें एक निरोध लिखा पेक कंडोम रखा मिला तथा होटल संचालक सुखदेव पटेल की तलाशी लेने पर पेंट के जेब से सेमसंग कंपनी का एंड्रायड मिला। बाद होटल संचालक सुखदेव पटेल को साथ लेकर होटल के कमरों को चेक किया जो कमरा नं.02 में एक पुरूष एवं एक महिला मिले जिनसे नाम पता पूछने पर पुरूष व्दारा अपना नाम रामजी पटेल पटेल उम्र 39 वषर् निवासी रामवाडर् देवरी पनागर एवं महिला व्दारा अपना नाम पता बताया गया। महिला से पूछताछ करने पर महिला व्दारा बताया गया कि संचालक सुखदेव पटेल उसे जबलपुर से बुलाता है तथा प्रत्येक ग्राहक का 500 रूपये देता है एवं बतायी कि एक अन्य महिला को भी होटल संचालक बुलाता है ।रामजी पटेल से पूछताछ करने पर रामजी पटेल व्दारा बताया गया कि होटल संचालक सुखदेव पटेल होटल में लडकियां बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता है जो वह भी लड़की के चक्कर में होटल आया था होटल संचालक सुखदेव पटेल ने 700 रूपये लेकर लडकी को उपलब्ध कराया है ।कंडोम होटल संचालक सुखदेव पटेल उपलब्ध कराता है । रामजी की तलाशी लेने पर उसके पेंट के दाहिने जेब में रेडमी कंपनी का आसमानी कलर का मोबाइल रखा मिला जिसे जप्त कर कमरा नं.03 खोलकर देखने पर उसमें एक महिला बैठी मिली जिससे नाम पता पूछा जो नाम बतायी जिससेे होटल आने के संबंध मे पूछताछ की गई जो बतायी कि होटल संचालक सुखदेव पटेल मुझे बुलाता है तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराता है एवं प्रत्येक ग्राहक का 500 रूपये मुझे देता है ।आरोपी संचालक सुखदेव पटेल, एवं रामजी पटेल के विरूद्ध धारा 3,4,5,8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कायर्वाही की गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














