सिहोरा नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही,हटाये दर्जनों अतिक्रमण दी हिदायत

जबलपुर/सिहोरा:यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही आज नगर पालिका सिहोरा द्वारा की गई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान की अगुवाई में की गई इस कार्यवाही के बाद काफी हद तक नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
यह है मामला
नगर क्षेत्रांतर्गत राजस्व विभाग,नगरीय निकाय एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रमुख मार्ग बाजार,स्कूल कॉलेज,बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, सिविल कोर्ट चौराहा,ज्वाला माई रोड,कुर्रे रोड एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर स्थाई तथा अस्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई. जिनमें पोस्ट ऑफिस तिराहा से खितौला मोड़ तक, खितौला मोड़ से खितौला बस स्टेण्ड तक, मृगनयनी रोड होते हुये काल भैरव चौक तक, गौरी तिराहा से मझौली बायपास तक, कालभैरव चौक होते हुये आजाद चौक तक,आजाद चौक से नये बस स्टेण्ड तक,जगमोहन पार्क से रेल्वे स्टेशन तक,नये बस स्टेण्ड से पुराने बस स्टेण्ड तक, सब्जी मण्डी रोड से अस्पताल तिराहा होते हुये बाबाताल के सामने तक के शामिल थे। विदित हो यातायात में बाधक बन रहे ।उपरोक्तानुसार मार्ग एवं स्थल पर स्थाई तथा अस्थाई रूप से स्थापित अतिक्रमण कारियों से पूर्व में अपील करने के साथ नोटिस भी दिए गए थे। कि अपने किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को स्वतः ही हटाकर निम्नानुसार स्थलों पर स्थानांतरित हो जावें साथ ही मुख्य मार्गों पर बसो, तथा आटो का ठहराव मात्र 2 मिनट का रहेगा एवं दो पहिया वाहनों को मुख्य मार्गों के किनारे अव्यवस्थित रूप से पाये जाने पर वाहनों को जप्त करते हुये पुलिस थाने भेज दिया जावेगा तथा वाहन मालिकों पर रू. 5000/- जुर्माना अधिरोपित किया जावेगा। अतः चार पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं समस्त प्रकार के वाहन मार्ग पर खड़े न करें। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अमले के साथ पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














