नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया उग्र प्रदर्शन

जबलपुर:तपती दोपहरी में ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया बताया जा रहा है की सोमवार के दिन माइनिंग प्रशासन और पुलिस टीम के संयुक्त दल ने अवैध उत्खनन कारियों पर छापा मारा था इस दौरान मची भगदड़ में आकाश बर्मन नामक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई,घटना के बाद से नाराज ग्रामीणों ने आज मंगलवार को गौर-एकता मार्केट के पास हाईवे पर शव रखकर जमकर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतक परिजनों को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।

वहीं स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल ही मौके पर एसडीएम रांझी मोनिका बाघमारे सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। वहीं मृतक युवक के परिजनों को एक लाख की तुरंत ही आर्थिक सहायता तत्काल दी गई। इसके साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का लिखित आश्वासन दिया।

जांच का आश्वासन
वहीँ मौके पर उपस्थित लोगों से एसडीएम मोनिका बाघमारे ने कहा कि युवक कि मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच कराई जाएगी। ज्ञात है कि गौर चौकी अंतर्गत नर्मदा नदी के जमतरा घाट में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर छापा मारने पहुंची जिला प्रशासन को देखते ही भगदड़ की स्थिति बन गईं थी । वही कार्यवाही से बचने के दौरान ही आकाश बर्मन युवक नदी की ओर भागा तथा गहराई में चले जाने के कारण वह बाहर नहीं आ सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। उक्त खबर लगते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों का समूह प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाने लगा कि युवक को जानबूझकर नदी में गिराया गया था। खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर कार्यवाही के खिलाफ भारी विरोध की स्थिति बन गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















