14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पी.एच.ई कर्मचारी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/छिंदवाड़ा।एक पीएचई कर्मचारी को लोकायुक्त ने 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है,मामला छिंदवाड़ा का है जहां पर आवेदक सौरभ मिश्रा द्वारा पीएचई.विभाग छिंदवाड़ा में निर्माण कार्य का ठेका लिया गया है।आवेदक द्वारा कुल काम का 30% पूर्ण करने पर उसके खाते में 4,11,665 रुपए प्राप्त हुये है, रुपए खाते में आने पर पी एच ई विभाग छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू के द्वारा आवेदक से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग जा रही है ।जिसकी शिकायत आवेदक ने *पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू पटले* से की । शिकायत सत्यापन के दौरान संदेश गजभिए द्वारा दर्पण मिश्रा से बात करने को कहा गया। 14000 रुपए लेनदेन की बात तय होने पर दर्पण मिश्रा एवं संदेश बाबू तय राशि 14000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गये। आज दिनांक 21 अप्रैल को आरोपी दर्पण मिश्रा, पद- पंप अटेंडेंट, कार्यालय कार्यपालन यंत्री,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा को ख़जरी रोड स्थित चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए । दोनों आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ये रहे मौजूद 

वहीं ट्रेप दल में निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें