सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर प्रशासन ने की कार्यवाही

जबलपुर :शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर आज गरूड़ दल द्वारा नगर निगम, पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम ने दीनदयाल चौक पर औचक दबिश दी।यातायात में बाधा डालने वाली बसों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी अधारताल, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), आरटीओ और नगर निगम की अतिक्रमण शाखा का संयुक्त दल शामिल रहा। टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन करने वाली 6 बसों को जब्त कर लिया है।एसडीएम अधारताल ने बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बस स्टैंड से आने-जाने वाली बसें दीनदयाल चौक के पास मुख्य सड़क पर ही रुक जाती हैं। तय स्टॉप न होने के बावजूद भी ड्राइवर बीच सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी उतारते और बैठाते थे। इस मनमानी की वजह से वहां हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी और आम जनता को भारी असुविधा हो रही थी।यह पूरी कार्रवाई जबलपुर के जब्त की गई बसों के नंबर MP20 ZF 9111, MP20 ZW 1917, MP20 PA 1628, MP04 PA 2863, MP20 ZH 9500,MP34P4205 एवं MP17 ZF 9902 को जप्त किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि उक्त बसों में से MP20ZH9500 को बारात परमिट होने से छोड़ा गया तथा MP17ZF9902 को 10 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की जाकर छोड़ा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने बस संचालकों और ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिये है कि वे अपनी बसें केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रोकें और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर जाम की स्थिति पैदा न करें, अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















