खितौला की शासकीय यशोदा बाई विद्यालय के 10 वी और 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा अव्वल

जबलपुर: मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम में नगर की संस्था शासकीय यशोदाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार मैं कक्षा दसवीं परीक्षा परिणाम 95% एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम 90% रहा है उक्त ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम संस्था के प्राचार्य श्री जे एल खांडे के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासन के साथ सभी विषय शिक्षकों का पूरी निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करने का परिणाम है संस्था में कक्षा दसवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक कुमारी आरजू परवीन पिता मोहम्मद इशाक मो 91.2 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में कुमारी मानसी कोल पिता श्री अशोक कुमार कोल 85.8% अंकों के साथ संस्था में टॉप करके संस्था का नाम नगर में गौरवान्वित किया है ज्ञातव हो कि बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए संस्था प्राचार्य श्री खांडे ने अक्टूबर महीने से ही संस्था प्रातः 10:00 बजे से लगाकर नियमित सुचारू तथा गहन अध्यापन कार्य करने का नवाचार किया था, साथ ही लगातार पलकों से संपर्क, छात्रों की व्यक्तिगत रूपसे काउंसलिंग एवं निदानात्मक तथा एक्स्ट्रा कक्षाएं लगाने नियमित रूप से साप्ताहिक और मासिक टेस्ट लेनाजैसे सराहनीय प्रयास करके संस्था के उम्दा परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रयास किए गए थे, संस्था के इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आने पर संस्था की समस्त शिक्षक साथियों एवं नगर वासियों ने अत्यंत ही हर्ष व्याप्त किया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















