अवैध शराब की बिक्री और मंदिर के समीप अंडे की दुकान से परेसान लोगों ने सौपा ज्ञापन

जबलपुर:अवैध शराब की बिक्री करने वालों के हौसले इतने बुलंद है की विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, मामला आधरताल थाना क्षेत्र का है जहां पर अवैध शराब की बिक्री और मंदिर के समीप लगने वाले अंडे के ठेले से परेसान डेयरी संचालको ने सीएसपी आधरताल राजेश्वरी कौरव को ज्ञापन सौपते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।

यह है मामला
डेयरी संचालकों ने ज्ञापन सौपते हुए बताया की आधरताल थाना क्षेत्र के इमलिया रोड़ पेट्रोल पम्प के पीछे नदी वाली रोड़ में मामी पटेल द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है, इतना ही नहीं पेट्रोल पंप के पीछे साइड माता की के मंदिर के समीप बसंत रजक द्वारा अंडे का ठेला लगाकर शराबियो को शराब पिलवाता है,मंदिर के समीप इस तरह के कृत्य से लोगों में भारी नाराजगी है,लोगो का कहना है की इस तरह के काम से उनके धार्मिक स्थल अपवित्र हो रहे हैं और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है।

विरोध करने पर दिखाते है दबंगई
इतना ही ज्ञापन सोपने वाले लोगों का आरोप है की अवैध शराब और मंदिर के बगल में लग रहे अंडे के ठेले पर आपत्ति करने पर इनके द्वारा लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां देते हुए दबंगई दिखाते हुए तलवार चमकाई जाती है।समस्त डेयरी संचालको द्वारा ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग करते हए अवैध शराब की दुकान और मंदिर के समीप लगने वाले अंडे के ठेले पर कार्यवाही की करते हुए इनपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।वहीं ज्ञापन सौपते समय डेयरी संचालक और स्थानीय लोग मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














