लॉटरी के माध्यम से मॉडल स्कूल अंग्रेजी माध्यम में होगी कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम माध्यमिक विद्यालय, जबलपुर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार 17 अप्रैल को आयोजित की जायेगी।विद्यालय की प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश चयन की यह पूरी प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से एसडीएम राँझी श्रीमती मोनिका बाघमारे की मौजूदगी में सुबह 10.30 बजे से विद्यालय के प्रेक्षा भवन हॉल में शुरू होगी।प्राचार्य के मुताबिक राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने 19 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में विभिन्न विभागों और निकायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें