25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के शिकंजे में लिपिक

जबलपुर/नरसिंहपुर।नगर पालिका में काम करना है तो 15.5% कमीशन लगेगा कुछ इसी अंदाज में रिश्व्त लेते हुए एक लिपिक को लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
मामला नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर का है जहां पर
आवेदक भीष्म राजपूत को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर वर्ष 25 में मिला था जिसमें एफ डी आर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रुपए की राशि बैंक गारंटी के रूप में रखी थी टेंडर का काम आवेदक द्वारा पूर्ण कर दिया था। जिसका भुगतान खाते में करवाने के बदले लोक निर्माण शाखा नगर पालिका परिषद के बाबू संजय तिवारी द्वारा 15.5 प्रतिशत के हिसाब से 52 हजार रूपए की मांग की जा रही है बिल का भुगतान आवेदक की कम्पनी के खाते में हो गया है लेकिन भुगतान के बाद से बाबू संजय तिवारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर एफ डी आर और बैंक गारंटी रोकने तथा भविष्य में नगर पालिका परिषद में कोई काम नहीं देने की धमकी दी जा रही है । इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी *अंजू पटले* से की । गठित किए गए लोकायुक्त दल ने बाबू संजय तिवारी से बातचीत के जरिए 38000 रुपए रिश्वत लेने की बात पुख्ता की । वहीं आवेदक द्वारा 25000 रुपए की व्यवस्था होने पर आज दिनांक 8 अप्रैल को आरोपी संजय तिवारी लिपिक को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कंप्यूटर कक्ष में रंगे हाथ पकड़ाई ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ये रहे मौजूद
वहीं कार्यवाही के दौरान ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, टी एल ओ निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














