कृषि बिजली की कटौती से किसान परेसान सौपा ज्ञापन 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:कृषि बिजली की अघोषित कटौती से किसानों की ग्रीष्म कालीन फसलों पर संकट के बादल छा रहे हैं,बिजली की अघोषित कटौती से परेसान किसानों ने आज एमपीईबी कार्यालय मझगवां का घेराव करते हुए समस्याओं भरा ज्ञापन सौपा।

यह है मामला 

ज्ञापन सौपते हुए किसानों ने बताया की सरौली मझगवां पावर हाउस के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है,कृषि बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा व समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में विद्युत मंडल सरौली का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

ये हैं किसानों की मांगे 

किसानों ने ज्ञापन सौपते हए मांग की है की कृषि बिजली की अघोषित कटौती को तुरंत बंद करने, 10 घंटे रेग्युलर बिजली देने, लाइन खराब होने पर बंद की गई बिजली को कवर करके देने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बैठालनें, ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने पर 24 घंटे के अंदर बदलकर नया ट्रांसफार्मर बैठाने की मांग करते हुए इस समस्या को तत्काल हल करने की मांग की।
और चेतावनी भी दी गई कि यदि इन समस्याओं को हल नहीं किया जाता तो बिजली आफिस सरौली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार विद्युत विभाग होगा।

ये रहे उपस्थित 

वहीँ इस दौरान जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल,किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष संतकुमार पटैल, युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, ब्लाक सचिव उमेश पटेल अकलेश पटेल सुरेश पटेल बारेलाल पटेल मुकेश पटेल अनिल पटेल सुनील पटेल दिनेश पटेल अमित पटेल सत्यम पटेल अभिषेक पटेल इंद्रजीत पटेल आंनद सिद्धार्थ पटेल रमेश, मोहन, सुखदेव आदर्श पटेल एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान भाई उपस्थित रहे

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें