विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर कराया गया प्रवेश, वितरण की गई पुस्तके,शुरू हुआ कक्षाओ का संचालन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशानुसार बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के शासकीय व निजी स्कूलो मैं भी नवीन शिक्षा सत्र वर्ष 2026-27 का आगाज 1अप्रेल बुधवार से हुआ।स्कूलो मैं शिक्षको के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक वंदन कर प्रवेश दिया गया।साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तके वितरण की गई।सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मैं जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर प्रवेश दिया व पुस्तके वितरण की साथ ही सरकारी स्कूल मे पालक अपने बच्चों का प्रवेश कराये इसके लिए गांव जागरूकता रैली निकाली।जिसमे विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल चले आगे बढ़े के नारे लगाकर जागरूक किया ।विद्यार्थियों के साथ स्कूल प्रवेशोत्सव के समय अभिभावक भी पहुँचे।इस दौरान संकुल प्राचार्य डी के ठाकुर,जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी,सविनय तिवारी, कृष्णा दुबे,मल्लिका खान, उइके मेडम, सावित्री रजक,सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।इसके साथ ही बहोरीबंद विकासखंड के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन पुन: प्रारंभ हो गया है।बुधवार को सभी विद्यालयों में बालसभा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही हर्ष उल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालयों के पुन: संचालन को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने मिला। सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में निर्धारित समय पर सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंचकर अध्यापन कार्य प्रारंभ किया। पूरे एक माह तक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराया जाएगा। प्रवशोत्सव को लेकर बच्चों के साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने मिला। बुधवार को विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे हुए थे। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम लिए व विद्यार्थियों के साथ प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को पुस्तकों का भी वितरण किया गया।जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र का संचालन पूरे अप्रेल महीने होगा।
पूरे महीने शिक्षक विद्यार्थियों को पूर्व में कराए गए अध्यापन कार्य का रिवीजन कराएंगे!नवीन सत्र 2026-27 में छात्र/छात्राओं को आमंत्रित कर उन्हें नवीन शैक्षणिक सत्र के सम्बन्ध जानकारी देकर मन लगाकर पढा़ई करने के लिए प्रेरित किया।साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं के सम्बन्ध बताया और शासन के द्वारा बेहतर और शानदार वातावरण में शिक्षा के लिए शासकीय विद्यालय सबसे अच्छा विकल्प है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी डॉ मोहन यादव का स्कूल चलें अभियान अंतर्गत नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम का राज्य स्तरीय सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया।

छपरा हाई स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव

शिक्षा विभाग के  आदेशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026-27  शासकीय हाई स्कूल छपरा में भी मनाया गया!
जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक वंदन कराकर प्रवेश दिलाया गया व पुस्तकें वितरित की गईं!साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गईं!इस दौरान सचिव विजय कोरी, प्राचार्य विनय हल्दकार, बिनोद तिवारी, जितेंद्र तिवारी,श्रवण सेन, सोनू गुप्ता, विजय हल्दकार, धनेन्द्र हल्दकार,रमेश सेन,राजेश विश्वकर्मा, राहुल लोधी, प्रदीप हल्दकार,सहित ग्राम के गणमान्य जनो की उपस्थिति रही!अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन देकर शिक्षा एवम् विद्यालय के महत्व पर प्रकाश डाला गया!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें