रोलर में दबने से मजदूर की मौत,चालक गिरफ्तार

जबलपुर:रिंग रोड़ निर्माण के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया,हादसे में रोलर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने रोलर चालक को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना खमरिया का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 30-3-26 को नीरज कुमार ऋषिदेव उम्र 18 वषर् निवासी ग्राम बरहरी थाना भवानीपुर जिला पूणिर्या बिहार वतर्मान पता व्हीआरएस कम्पनी केम्प ग्राम रिठौरी ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी करता है दिनंाक 11-3-26 को अपने रिश्ते के चचेरे भाई सुभाष ऋषिदेव के साथ हम कुल 11 लोग रिंग रोड के काम के लिये खमरिया जबलपुर आये थे हम लोग दिनंाक 12-3-26 से काम कर रहे हैं दिनंाक 30-3-26 के सुबह लगभग 11 बजे कैम्प में सभी लेवर का खाना बना रहा था तभी सुपर वाईजर विजय मंडल ने फोन पर बताया कि तुम्हारा चचेरा भाई सुभाष ऋषिदेव का अमझर रिंग रोड में काम करते समय रोड रोलर के नीचे दब जाने से मृत्यु हो गयी तो वह अमझर रिंग रोड काम करने वाली जगह पर पहुॅचा उसके रिश्ते के चचेरे भाई रोशन ने जो सुभाष के साथ काम कर रहा था ने बताया कि लगभग 11 बजे वह एवं सुभाष भैया रोड पर छड़ गाड़ कर लेवल देने का काम कर रहे थे लेवल देकर वह रोड़ किनारे पानी पीने चला गया था सुभाष छड़ गाड़ के पत्थर लगा रहा था तभी रोड़ पर गिर गया वहीं पर रोड रोलर थोड़ा ढलान पर था जिस कारण रोड रोलर सुभाष पर चढ़ गया जहां काम चल रहा था वहां पर सवेर्यर अरूण जगत साहब खड़े थे जिन्हौने चिल्लाकर आवाज दिये सुभाष दब गया है तो रोड रोलर के चालक ब्रजेश ने रोलर रोक दिया रोलर थोड़ी दूर जाकर रूका, सुभाष ऋषिदेव उम्र 32 वषर् निवासी बरहरी थाना भवानीपुर जिला पूणिर्या बिहार की मृत्यु हो चुकी थी उसने जाकर देखा सुभाष के शरीर मुंह के बल रोड से चिपका पड़ा था सिर रोलर से कुचलकर पूरा सिर फट गया था थोड़ी दूर पर रोड रोलर क्रमांक एमपी 21 जेड सी 6746 खड़ा था रोड रोलर का चालक ब्रजेश कुशवाहा भी खड़ा था चालक ब्रजेश ने रोलर को लापरवाही से चलाते हुये उसके चचेरे भाई सुभाष के उपर रोलर चढा दिया। जिससे सुभाष ऋषिदेव की मृत्यु हो गयी है।वहीं रिपोटर् पर धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रोलर चालक ब्रजेश कुशवाहा उम्र 22 वषर् निवासी ग्राम मलका थाना गडी मलेरा जिला छतरपुर को अभिरक्षा में लेते हुये विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















