जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,लोगों के गर्मी मै शीतल पेयजल से कंठ होंगे तर

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल एवं ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह के निर्देशन में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन किया गया।यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था आयुष जनकल्याण सेवा समिति, पटना (मढ़िया), सेक्टर बाकल द्वारा ग्राम पटना में आयोजित किया गया।इस अवसर पर रोजगार सहायक बद्रीप्रसाद लोधी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह लोधी, नवांकुर सखिया द्रोपती बाई लोधी, सीमा लोधी,पार्वती लोधी, सोमवती लोधी, उदय चंद्र महतो,हनुमंत लाल पटैल उपस्थित रहे।
शीतल पेयजल हेतु प्याऊ किया आरम्भ
जन अभियान परिषद की सेक्टर नवांकुर संस्था संस्कार युवा समिति बहोरीबंद सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम द्वारा बढ़ती गर्मी शीतल पेयजल हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया है इस पुनीत कार्य में जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह , परामर्शदाता अवधेश बैरागी रामसिंह पटेल विनोद सिंह उमा अवस्थी, आशीष तिवारी, नवाकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी मनोज कुमार समिति सदस्य संदीप रैदास राकेश चौधरी रामस्नेह अजीत दीवान किशन चौधरी राहुल कुमार ओमप्रकाश जी एवं छात्र की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















