गैस की उपलब्धता ओर बढ़ी हुई क़ीमते की जाये कम जिससे उपभोक्ताओं को न हो परेशानी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :ईरान -इजरायल युद्ध के बीच देश मै उपजी समस्या के चलते इन दिनों आम नागरिक अपनी जरूरत की चीजों को लेकर परेशान हो रहा है!स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मै भी सबसे ज्यादा गैस उपभोक्ता गैस की समस्या को लेकर परेशान हो रहे है!आम नागरिक को परेशानी न हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा!
सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से मांग की गईं कि घरेलू गैस सिलेंडर की दरो मै वृद्धि होने एवं आम नागरिकों को गैस सिलेंडर नही मिल पा रहा है!गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लेकर शाम तक लाइनों मै लगकर खड़ा होना पड़ रहा है!
इसलिए गैस दामों की वृद्धि कम व गैस की उपलब्धता कम की जाये, जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े!बिजली की दरों मै मूल्य वृद्धि हो जाने के कारण घरेलू उपभोक्ता एवं किसान परेशान हो रहा है, इसलिए बिजली दरों की बड़ी हुई दरों को तत्काल निरस्त किया जाये!वर्तमान मै खेती किसानी का काम चल रहा है साथ ही शादी विवाह का सीजन भी शुरू होने वाला है!लेकिन पेट्रोल -डीजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा मै नही हो पा रही है, जिससे समस्याएं उत्पन्न हो रही है!
इसलिए पेट्रोल -डीजल की पर्याप्त मात्रा मै उपलब्धता कराई जाये, जिससे किसानों व आम लोगों को परेशानी न हो!
ज्ञापन सौपे जाने के दौरान जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पं. प्रदीप त्रिपाठी,आदित्य दुबे,अनुराग मिश्रा,आकेश जैन, दीपक तिवारी, रविशंकर, नरेंद्र यादव, मनीष तिवारी,खिल्लू गुप्ता, रंजीत यादव,गेंदलाल कोल, वीरेंद्र कोल सहित अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















