जनपद अध्यक्ष बनते ही श्यामा बाई ने छोड़ी कांग्रेस,कहा भाजपा मेरी पार्टी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :अविश्वास प्रस्ताव के 366 दिन बाद मंगलवार को रीठी जनपद पंचायत का नया अध्यक्ष निर्वाचित हुआ!जिसमें कांग्रेस को बड़ा जोर का झटका लगा!
कांग्रेस ने जिस श्यामा बाई जनपद सदस्य को अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया, वह निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ बाहर निकली!बाहर आते ही श्याम बाई बोली भाजपा मेरी पार्टी!मौके पर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नदीम अहमद, महेंद्र जैन मौके पर मौजूद थे!वो कह रहे थे कि श्यामा बाई को कांग्रेस मै भरोसा था ओर वे पार्टी की पिछली बैठकों मै शामिल भी हुई थी!श्यामा बाई का कांग्रेस पर बना भरोसा क्यों टूटा, भाजपा के प्रति वे कब ओर कैसे निष्ठावान हो गईं, इसका जवाब कांग्रेस के पदाधिकारियों के पास नही था!भाजपा ने खेला करते हुए श्यामा बाई को अपने खेमे मै शामिल कर लिया ओर रीठी मै भाजपा का जनपद अध्यक्ष बना लिया!वही 366 दिन बाद रीठी जनपद अध्यक्ष की खाली पड़ी कुर्सी श्यामा बाई ने संभाल ली जिसके पास एक ही जवाब था भाजपा मेरी पार्टी!

4 सदस्य रहे अनुपस्थित

15 सदस्यीय रीठी जनपद पंचायत के 11 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया मै भाग लिया, 4 सदस्य अनुपस्थित रहे!कांग्रेस के समर्थन से श्यामा बाई का इकलौता नामांकन अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए निर्वाचन अधिकारी को मिला!भाजपा ने परिणाम की घोषणा होने तक अपने पत्ते छिपाये रखें!
श्यामा बाई को कांग्रेस के साथ भाजपा का आंतरिक समर्थन था!यह बात तब सामने आई जब निर्विरोध निर्वाचन के बाद वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बाहर आई!
वही अचानक पाला बदला देख वहाँ मौजूद कांग्रेसी हक्का बक्का रह गये!गौरतलब है कि 17 मार्च 2025 को अविश्वास प्रस्ताव के बाद अर्पित अवस्थी की कुर्सी चली गईं थी!
तब से रीठी जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी!

भाजपाइयों के मुहास मंदिर पहुंची 

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्यामा बाई के बाहर आते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिलाष राय,सरपंच नरेश राय, मयंक कन्देले, विजय पटेल, संतोष मांझी आदि भाजपाइयों ने स्वागत किया!
इसके बाद वे भाजपा नेता पप्पू मिश्रा एवं अन्यजनप्रतिनिधियों के साथ मोहास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची!जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना की!इस संबंध मै नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्यामा बाई ने कहा कि सबके साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र का विकास किया जायेगा!कांग्रेस भ्रम फैला रही है, भाजपा ही मेरी पार्टी है!

इनका कहना है – कुंवर सौरभ सिंह
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष

श्यामा बाई कांग्रेस समर्पित थी!कांग्रेस की बैठकों मै शामिल भी होती थी, पिछली बैठक मै भी शामिल हुई थी!
अचानक श्यामा बाई ने पाला बदला यह समझ से परे है!

इनका कहना है – दीपक टंडन सोनी
भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा की नीति ओर रीति पर श्यामा बाई ने भरोसा जताया जो निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई!यह पार्टी के नेतृव्य की जीत है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें