शक्ति की भक्ति मे 9 दिनों तक लीन रहेंगे श्रद्धालु, सज -धज गए मातारानी के दरबार,चैत्र नवरात्र का आगाज आज से

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शक्ति की उपासना आदिशक्ति जगत जननी माता की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि का आगाज आज गुरुवार 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ समापन होगा। पंडितों के अनुसार इस बार की नवरात्र ग्रह-नक्षत्रों के एक ऐसे अद्भुत संयोग के साथ आ रही है, जो पिछले कई वर्षों में नहीं देखा गया। पहले ही दिन चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या, प्रतिपदा और गौतम जयंती का विशेष त्रिवेणी संयोग बन रहा है, जो इस पर्व की महत्ता को और बढ़ा रहा है। इस बार कई साल बाद एक खास संयोग बन रहा है, जब नवरात्र पुराने साल में शुरू होकर नए साल में खत्म होंगे।पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसी दिन से विक्रम संवत भी शुरू माना जाता है, लेकिन इस बार प्रतिपदा तिथि के क्षय होने की वजह से नया संवत सीधे द्वितीया तिथि से आरंभ होगा। इस वर्ष लगभग 90 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जब माता दुर्गा पालकी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर पधारेंगी। माता का पालकी पर आगमन जनमानस के लिए मिश्रित फलदायी माना जाता है और यह विश्व में कुछ अशांति व उथल-पुथल के संकेत देता है। हालांकि राहत की बात यह है कि माता की विदाई हाथी पर होगी। हाथी पर विदाई को अत्यंत शुभ माना गया है जो देश में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा का सूचक है।इस बार नवरात्र में कई योगों का महासंयोग बन रहा है!नवरात्रि मैं इस बार सर्वार्थ सिद्दि योग का महा संयोग बन रहा है।चैत्र नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी!
देवी मंदिरों मैं 9 दिनों तक उमड़ेगा भक्तो का सैलाब
चैत्र नवरात्रि पर्व पर 9 दिनों तक मातारानी के दरबार मे भक्तो का तांता लगेगा।जहाँ मातारानी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।चैत्र नवरात्रि को लेकर मातारानी के दरबार सज-धज कर तैयार हो गए है।19 मार्च को घट स्थापना के साथ ही देवालयों मैं मन्नत कलश भी बोए जाएंगे।बहोरीबंद विकासखण्ड के प्रमुख खड़रा स्थित शारदा मंदिर, तिंगवा स्थित शारदा मंदिर, पहरुआ स्थित टिंशन माता मंदिर व स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मैं 9 दिनों तक भक्तो का सैलाब देखने को मिलेगा।
देवी नवाहयज्ञ आज से
वही चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित 500 वर्ष पुराने आदिशक्ति चंडी माता मंदिर मे देवी भागवत नवाहयज्ञ का आयोजन होगा।जिसमें देवी भागवत का वाचन पंडित दिलीप पौराणिक के द्वारा किया जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














