जल जीवन मिशन की रफ्तार सुस्त,दो साल बाद भी नलों से नही पहुँचा पानी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का क्रियान्वयन बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र मै अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पा रहा है।इस योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन कई गांवों में दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को नल से पानी नहीं मिल सका है।गर्मी शुरू हो गई है ऐसे में पानी की आवश्यकता बढ़ गई है। ऐसे में लोग एक एक गुम्बे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ठीक ऐसा ही मामला विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डिहुटा में सामने आया है जहां सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से योजना दो वर्ष बाद भी अपना मूर्तरूप नहीं ले पाई है। केवल पानी का ढांचा तैयार हो पाया है पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली जस की तस पड़ी हुई है। गांव में जगह जगह पाइप लाइन बिखरी पड़ी हुई है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।अभी तक पानी टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। आंशिक रूप से पाइपलाइन भी बिछाई गई है लेकिन अभी तक समुचित जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।इसके उलट, जगह-जगह खुदी सड़कें समस्या का कारण बन गई हैं, जिससे घरों में लगे नल केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।अभी तक गांव में भी अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। इसी तरह पाइपलाइन का काम अधूरा है और पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। रविवार को एक निजी बोर में पानी भरने के लिए सुबह से महिलाएं अपने अपने गुम्बे लेकर पहुंच गई थी और एक एक गुम्बे पानी के लिए परेशान हो रही थी। बताया जाता है कि इन दिनों यह स्थिति प्रतिदिन ऐसी बनी रहती है। खासकर सुबह-शाम लोग पीने के पानी के लिए परेशानियां उठा रहे हैं।गांव की नन्ही बाई झारिया, अंगूरी बाई पटेल, गुड्डी बाई सेन,आशा रजक, निराशा यादव,छंगो बाई, द्रोपती यादव और रैना बाईं ने बताया कि शिकायत के बावजूद पानी टंकी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।उन्होंने बताया कि एक एक गुम्बे पानी के लिए सुबह से परेशान होना पड़ रहा है और आने वाले दिनों में तपती धूप और गर्मी में पेयजल की समस्या और विकराल हो जाएगी।वहीं दूसरी ओर विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य ग्रामों में भी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति ऐसी ही है, जहां काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।इन सभी ग्रामों में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है- अनिल चुमल्के उपयंत्री पीएचई विभाग
संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा कि योजना का कार्य यथा शीघ्र पूरा करें जिससे गांव में पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू हो सकें जिसके बाद ग्रामवासियों को जलापूर्ति कराई जाएगी।
साथ ही जो हैंडपम्प बंद पड़े है उनका सुधार कार्य कराया जायेगा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















