आबकारी की अवैध शराब पर कार्यवाही, 5499 लीटर अवैध देशी मदिरा बरामद

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,आबकारी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5499 लीटर अवैध देशी मदिरा बरामद करते हुए कार्यवाही की है,

यह है मामला 

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी तारतम्य में कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में ग्राम गुबराकलां में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में गीताबाई दुबे के आवास से 345 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 266 पेटी देशी मदिरा प्लेन सहित कुल 5499 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1) क एवं 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर मरावी, शिल्पा स्वर्णकार एवं अंकित जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक रवींद्र कुरील, नरेंद्र उइके आबकारी आरक्षक हनुमान बर्मन,श्वेता सिंह, कमलेश करयाम एवं अभिषेक निरापुरे उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें