ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के छमता संवर्धन का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केसवाल के निर्देशानुसार एवम् ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह के मार्गदर्शन में नवांकुर योजनांर्तगत नवांकुर संस्था-बड़खेरा जनचेतना समाज सेवी समिति,सेक्टर बचैया 3 के अंतर्गत गठित प्रस्फुटन समितियो के छमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत सभागार किरहाई पिपरिया में किया गया!प्रशिक्षण की शुरूआत विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन अर्चन से की गई। तत्पश्चात अतिथियो का तिलक वंदन से स्वागत किया गया।सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद श्रीवास द्वारा अतिथियों एवम् उपस्थित सभी सम्माननीय जनों का परिचय कराया गया एवम् प्रशिक्षण के उद्देश्य व विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए समितियों की त्रैमासिक कार्यो की समीक्षा की गयी!विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा पर आधारित प्रेरणा दायक प्रसंगो के माध्यम से अवधारणा को प्रस्तुत किया गया!प्रेरणास्रोत अवधेश बैरागी ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवम् विभिन्न चरणों पर बात रखते हुए अपनी ग्राम पंचायत मे बेसलाइन सर्वे करके ग्राम की छोटी- छोटी आवश्यकताओ एवं समस्याओ को खोजकर आपसी सहयोग से हल करने हेतु प्रेरित किया!भोजन अंतराल के बाद स्वैच्छिक संगठनो का गठन एवं प्रबंधन पर नवांकुर संस्था सचिव सरजू प्रसाद श्रीवास के द्वारा संस्था का रजि.व धारा 27-28 की जानकारी,चालान आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।परामर्शदाता रामसिंह पटैल के द्वारा समितियो के दस्तावेजीकरण पर गंभीरतापूर्वक प्रकाश डाला गया।
ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से आदर्श ग्राम हिबडे बाजार के विकास को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया! सभी प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधि/अतिथियो के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सेक्टर प्रभारी सरजू श्रीवास द्वारा अतिथियों एवम् उपस्थित सभी सम्माननीय जनों का आभार व्यक्त किया गया!इस दौरान सरपंच संगीता सुनील मिश्रा, सचिव कंधी लाल नायक,सुनीता विश्वकर्मा, पटवारी प्रमोद कुमार सोनी, मेंटर अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, सरजू श्रीवास , दुर्गेश यादव,रामस्नेह रैदास, शरद कुशवाहा सहित अन्यजनों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें