नेशनल लोक अदालत:लिटिगेशन के 111 प्रकरणों में 4875114 ₹ के आवार्ड पारित

सिहोरा,: कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय सिहोरा मे किया गया। जिसका शुभारंभ सुधांशु सिन्हा तृतीय अपर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिहोरा के द्वारा माँ सरस्वती वंदना कर किया गया। जिसमे श्याम सुन्दर झा जिला न्यायाधीश (प्रथम) सिहोरा, अजय उइके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खालिदा तनवीर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपशिखा दांगी,न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ सिहोरा के अध्यक्ष रविदीप सिंह बेस, एवं सम्माननीय अधिवक्तागण उपस्थित रहे।नेशनल लोक अदालत मे व्यवहार न्यायालय सिहोरा मे राजीनामा के आधार पर न्यायालय मे लंबित (लिटिगेशन प्रकरण) 840 प्रकरण रखे गये जिसमे से 111 प्रकरणों का निराकरण किया गया, 4875114 रूपये (अंकन-अढ़तालीस लाख पिछत्तर हजार एक सौ चौदह) रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार प्रीलिटिगेशन के 3143 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये।470 प्रकरणो का निराकरण करते हुऐ 5088784₹ पचास लाख अठासी हजार सात सौ चौरासी ₹ का अवार्ड पारित किया गया। जिसमे कुल 518 व्यक्ति लाभांवित हुए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















