आरोपी ने पहले की महिला हत्या,फिर फाँसी लगाकर खुद कर ली आत्महत्या

जबलपुर :अवैध सम्बंध के चलते महिला की हत्या करने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना लार्डगंज में दिनांक 8-3-26 की सुबह रानीताल चौक के आगे गमलों की दुकान झोपड़ी के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहॅुचे जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मारछल्ला कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी सर्वाेदयनगर गली नम्बर 6 के सामने अन्ना मोहल्ला रानीताल ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे वह रानीताल चौराहे तरफ चाय पीने आया था, गमले वालों की दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी, लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव पड़ा है उसने झाड़ियों के पास जाकर देखा एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष का शव चित अवस्था में पड़ा था मृतिक महिला शरीर में नीले रंग की छींटदार मैक्सी/गाउन पहनी हुयी थी पेट के पास मैक्सी बीच में फटी हुयी है, दोनों पैर की गुलाबी रंग चप्पल वहीं पड़ी थी महिला के गले एवं पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान होकर खून निकला है, अज्ञात महिला को किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से चोट पहॅुचाकर हत्या कर घटना को छुपाने और महिला के शव की पहचान न हो सके इसलिये झाड़ियों में छुपा दिया है।वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव तथा एफएसएल अधिकारी श्रीमति नीता जैन घटनास्थल पर पहॅुचे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतिका उम्र लगभग 30 वर्ष की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे थे।घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात महिला के गले एवं पेट मे धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 174/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
ऐसे हुई शिनाख्त,अवैध प्रेम संबंध बने हत्या की बजह
वहीँ दौरान विवेचना के मृतिका की पहचान श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर रांझी के रूप में हुई । मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर अंकित उर्फ अंकू बर्मन निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली जो कि हलवाई का काम करता है के साथ श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी काम करती थी।पतासाजी के दौरान परिजनो द्वारा श्रीमति सीता के अंकुर वर्मन निवासी दीक्षितपुरा बल्देवबाग के साथ प्रेम संबध मे होना बताये सीता उर्फ पल्लवी , अंकुर के पास आते जाते रहती थी दिनांक 06.03.26 को घर से शाम के समय गयी थी वापस नही आयी संदेही अंकुर वर्मन उर्फ अंकित उर्फ अंकु उम्र 22 साल निवासी दीक्षितपुरा मंजु तेली की गली थाना कोतवाली के निवास स्थान पर तलाश की गयी संदेही के परिजनो ने बताया की दोनो के बीच मे प्रेम संबंध थे पल्लवी उर्फ सीता अंकु वर्मन के साथ घऱ पर दिनांक 07.03.26 को रात के समय आयी थी तथा उसी दिन घर से गये जो वापस नही आये ।पतासाजी करने पर अंंिकत के साथ काम करने वाली एक महिला ने बताया कि अंकित ने आकर बताया कि मैने सीता उर्फ पल्लवी की हत्या कर शव को झाडियों में फेंक दिया है, तथा अंकित चला गया जो दुबारा वापस नहीं आया। अंकित की तलाश की गयी।अवैध प्रेम संबंध के चलते अंकू वर्मन सीता की हत्या कर लाश को रानीताल के पास झाडियो मे फेककर मोबाइल बंद कर फरार हो गया था ।
आरोपी ने लगा ली फाँसी
वहीँ थाना माढोताल अंतर्गत आज दिनॉक 14-3-26 की सुबह माढोताल तलाब के पास बबूल के पेड से एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा लगा लेने की सूचना पर पहुंची पुलिस को आंनद बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी मंजूतेली की गली दीक्षितपुरा कोतवाली ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन उर्फ अंकुर उम्र 22 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली के रूप मे करते हुये बताया कि भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन एक महिला कीे हत्या के प्रकरण में फरार था जो दिनॉक 13-3-26 की शाम घर आया था लेकिन कुछ देर बाद घर से भाग गया जो घर वापस नहीं लौटा । आज सुबह 4 बजे पिता विजय ने बताया कि दीन दयाल बस स्टैंड के पीछे तालाब के पास स्थित पेड में अंकित ने फांसी लगा ली है तो वह तुरंत आया तो देखा कि अंकित फांसी पर लटका था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भि,जवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















