सिहोरा में वाहन के अंदर सो रहा व्यक्ति जिंदा जला

जबलपुर:सिहोरा में आज सुबह के समय उस समय हड़कंप की स्तिथि निर्मित हो गई जब मलेट्री पड़ाव में काफी समय से बंद पड़े वाहन में आग लग गई,लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई लेकिन जब तक दमकल वाहन आग बुझा पाता तब तक वाहन के अंदर सो रहे व्यक्ति का दम निकल चुका ।
यह है मामला
मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के बार्ड नंबर 3 में स्तिथ मलेट्री पड़ाव का है जहां पर एनएच 7 के बगल से रखे टपरों के पीछे बहुत समय से बंद खड़े सूमो वाहन में अज्ञात कारणों से आग लग गई,लोगों द्वारा इस आगजनी की सूचना पुलिस और नगर पालिका के दमकल वाहन को दी सूचना मिलते ही मौके पर दमकल वाहन और पुलिस पहुँची लेकिन जब तक दमकल आग पर काबू पाता तब तक सूमो वाहन के अंदर मौजूद व्यक्ति पूरी तरह जल चुका था।घटना आज सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है,

मुन्नका खाने का शौकीन था मृतक
वहीं पुलिस की मानें तो मृतक मुनक्का खाने का शौकीन था और पागलों जैसी हरकत करता था मृतक कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी स्प्ष्ट नहीं हो सकी काफी समय से मृतक यही रह रहा था कोई उसे बादशाह तो कोई कुछ कहता था।मृतक मानसिक रूप से बीमार था वह गेराज में कई वर्षों से रह रहा था और वहीं पर खाना पीना खाकर पुरानी गाड़ी पर उसका एक डेरा था उसी पर वह सोता था।मृतक बीड़ी पीने का भी आदि था गाड़ी के अंदर ही सोना रहना होता था और खाना भी वहीं बनाता था सम्भवतः बीड़ी पीने के दौरान आग लगी होगी,फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















