मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में आज होंगे शामिल

कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 मार्च को बरही में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में जिले को 243.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 180.37 करोड़ रुपये के 62 विकास कार्यों का लोकार्पण और 62.85 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 मार्च को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद बरही के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की दोपहर 1.15 बजे बैतूल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बरही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर दोपहर 2.50 बजे पहुंचेगें। वे यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल के लिये प्रस्थान करेंगें। जहां से वे राजकीय वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगें!
इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकासखंड विजयराघवगढ़ के अंतर्गत 1.57 करोड़ की लागत से बने 33/11 केव्ही उपकेंद्र डोकरिया, 0.35 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत टीकर, ग्राम सिमरिया, 0.69 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत झिरिया, ग्राम झिरिया, 0.74 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत गौरहा, ग्राम राखी पुरैनी, 0.33 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत जिजनौड़ी, ग्राम जिजनौड़ी, 0.32 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत जिजनौड़ी ग्राम जटवाराखुर्द, 0.31 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत अमुवारी ग्राम खिरवा नं 2, 38.02 करोड़ के कारीतलाई सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मुख्य भवन, विजयराघवगढ़ में 2.89 करोड़ के 3 ट्रेड आईटीआई भवन और 8.49 करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बरही का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार विकासखंड कटनी के अंतर्गत 0.58 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पौंसरा ग्राम जमोडीटोला, 0.60 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत गैतरा ग्राम भरौली, 0.61 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पिपरौध ग्राम घुघरा, 0.47 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत केवलारी, ग्राम बिछिया, 1.47 करोड़ के शासकीय हाई स्कूल भवन हिरवारा, 6.18 करोड़ के वाणिज्यिक कर कार्यालय कटनी के भवन, 0.65 करोड़ के उपस्वास्थ्य केंद्र रैपुरा, 16.86 करोड़ के जिला चिकित्सालय कटनी में सीसीएचबी, 6.61 करोड़ के घंघरी कला से घंघरीखुर्द के मध्य अलोनी नदी पर पहुंच मार्ग सहित उच्च स्तरीय पुल, 64.19 करोड़ की लागत से बने बड़गांव करहिया गोदाना मोहास लालपुर पाली मार्ग का लोकार्पण करेंगे।जबकि विकासखंड बहोरीबंद के अंतर्गत 0.44 करोड की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत केवलराहा ग्राम हाथीभार, 0.69 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत केवलराहा, 0.37 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सिमरापटी ग्राम कजरवारा, 1.21 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पटोरी ग्राम पटोरी, 0.90 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पटोरी ग्राम मंगेला, 0.55 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पटोरी ग्राम रैपुरा, 1.06 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सलैया प्यासी ग्राम सलैया प्यासी, 0.40 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सिमरापटी ग्राम कजरवारा, 0.40 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पहरूआ ग्राम गुडीयापुरा, 0.36 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पहरूआ ग्राम सुनाई, 0.51 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत मोहनिया ग्राम रामपुर, 3.06 करोड़ के बरतरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में 01 नग जी टाइप एवं 01 नग एच टाइप आवास गृहों का एवं विकासखंड रीठी में 0.80 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत धनौरा, 0.37 करोड़ के नवीन पंचायत भवन ग्राम पंचायत रैपुरा का लोकार्पण करेंगे।वहीं विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत 0.41 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत अमाड़ी ग्राम भदौरा, 0.46 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत भगनवारा, ग्राम भगनवारा, 0.59 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत भुड़सा ग्राम ठगुआ, 0.36 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत कछारी ग्राम झांपी, 0.52 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पनसोखर, 0.43 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सुड्डी का लोकार्पण करेंगे।इसके अलावा विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत 1.09 करोड़ के लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत भूला, 0.47 करोड़ की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत भूला ग्राम चपोहला, 0.54 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत हरदी ग्राम डुंडी, 0.22 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत मढ़ाना ग्राम शिवराजपुर, 0.64 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत मंगेली ग्राम बिछिया, 0.55 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत बांध ग्राम तिलमन, 0.37 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत बरेली ग्राम रामपुर, 0.76 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत दादर सिहुड़ी, 0.27 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत देवरी मारवारी ग्राम खैरानी, 0.31 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत हरदी ग्राम गाडा, 1.08 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत हरदी, 0.88 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत बरहेटा ग्राम कुंसरी, 0.95 करोड़ के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत घुघरा, 1.31 करोड़ के ढीमरखेड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन, 0.65 करोड़ के उपस्वास्थ्य केंद्र परसेल, 0.65 करोड़ के उपस्वास्थ्य केंद्र पहरूआ, 0.65 करोड़ के उपस्वास्थ्य केंद्र कोठी, 0.65 करोड़ के उपस्वास्थ्य केंद्र धरवारा, 0.45 करोड़ के 5 होम स्टे खितौली, 0.37 करोड़ के ग्राम पंचायत दादर सिहुड़ी के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे।
इन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकासखंड विजयराघवगढ़ के अंतर्गत 3.48 करोड़ रूपये की लागत से 33/11 के खरखरी उपकेन्द्र व्ही, 14.46 करोड़ के शासकीय महाविद्यालय बरही में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण कार्य, 1.34 करोड़ के खलवारा बाजार में शासकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, 0.59 करोड़ के जीएचएसएस बरेहटा में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 0.59 करोड़ के भैंसवाही में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।इसी प्रकार विकासखंड बड़वारा के अंतर्गत 0.59 करोड़ के नदावन में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 0.59 करोड़ के सलैया सिहोरा में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 2.60 करोड़ के 100 सीटर केजीबीव्ही टाईप 3 छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 5.64 करोड़ के शासकीय महाविद्यालय बड़वारा के प्रथम एवं द्वितीय तल में निर्माण कार्य, 0.59 करोड़ के जीएचएसएस भजिया में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण का लोकार्पण करेंगे।जबकि विकासखंड कटनी के अंतर्गत 2.01 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम कलहरा में श्री चंद्रिका प्रसाद गर्ग के घर से लेकर पीईएच टंकी के पास मढ़ईयन टोला में मार्ग निर्माण, 1.91 करोड़ के ग्राम नन्हवाराकला से गौरहा तक मार्ग निर्माण, 2.52 करोड़ के सिजहरा से बम्हनगवां मार्ग, 1.89 करोड़ के इटौरा बगईचाटोला से घुड़हरमार्ग, 1.39 करोड़ के कुठला हाई स्कूल भवन का निर्माण, 1.25 करोड़ के शासकीय कन्या महाविद्यालय के द्वितीय तल में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 0.59 करोड़ के जीएचएसएस खलौड़ा में फिजिस्कस केमेस्ट्री बायो लैब का निर्माण, 0.59 करोड़ के जीएचएसएस वैंकटवार्ड में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 2.85 करोड़ के शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी पहुंच मार्ग, 0.6 करोड़ के वंशस्वरूप वार्ड स्थित दीनदयाल पार्क में हाल एवं कमरे का निर्माण, 0.37 करोड़ के सावरकर वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 0.6 करोड़ के बाबा नारायण शाह वार्ड में बाउन्ड्री वाल शेड निर्माण इत्यादि, 1.96 करोड़ के घिनौची से गनियारी मार्ग, 2.31 करोड़ भखरवारा से उदयपुरा मार्ग, 1.01 करोड़ के सलैया फाटक से सिलपुरा तक मार्ग और 0.59 करोड़ के जीएचएसएस कुलुवां बड़खेरा में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण और विकाखंड बहोरीबंद के अंतर्गत 0.59 करोड़ के जीएचएसएस सिहुड़ी में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। वहीं विकासखंड रीठी के अंतर्गत 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस बड़गावं में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस निटर्रा में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण, 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस पिपरिया में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण और विकासखंड बहोरीबंद में 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस सिहुडी में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।इसके अलावा विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत 2.29 करोड़ की लागत से बनने वाले मझगवां से कारोपानी, 2.60 करोड़ के 100 सीटर केजीबीव्ही टाईप 3 छात्रावास भवन का निर्माण कार्य, 1.34 करोड़ के शासकीय हाईस्कूल गोपालपुर भवन का निर्माण कार्य, 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस सिलौड़ी में फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलैब का निर्माण और 0.59 करोड़ की लागत से बनने वाले जीएचएसएस ढीमरखेड़ा में फिजिक्स केमेस्ट्री बायो लैब का निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















