जनगणना 2027 की तैयारी शुरू,मकान सूचीकरण का कार्य तीन दिन मै करें पूरा

स्लीमनाबाद – आगामी जनगणना वर्ष 2027 के प्रथम चरण की तैयारी प्रशासनिक गलियारों में शुरू हो गई है।एसडीएम राकेश चौरसिया ने जनपद पंचायत के सभागार में जनगणना वर्ष 2027 के प्रथम चरण प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से मैदानी कर्मियों की मैराथन बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मैदानी कर्मियों को निर्देश दिए कि जन गणना के प्रथम चरण में मकानों की सूची करण का तत्काल शुरू करते हुए तीन दिवस के भीतर करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात उन्होंने बताया कि जन गणना के कार्य के लिए शिक्षकों को प्रगणक बनाया जाएगा। एक प्रगणक एक ग्राम में सर्वे कार्य करेगा और 700 की आबादी पर एक प्रगणक घर घर जाकर भौतिक सत्यापन कर मोबाइल ऐप पर सेंसस मांनटिरिग एंड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल डेटा संकलन का कार्य करेंगे। इसके अलावा उन्होंने जन गणना से संबंधित अन्य जानकारी विस्तार से देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य में किसी तरह कोई लापरवाही बरती गई तो संबंधित पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाएगा।जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक में तहसीलदार आशीष अग्रवाल, सीईओ अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, पंचायत इंस्पेक्टर मोहन सिंह, पीसीओ,एडीओ सभी पंचायतों सचिव, रोजगार सहायक एवं हल्का पटवारी मौजूद रहे। विकासखण्ड क्षेत्र में बुधवार को जनगणना कार्य के लिए गुरुवार को दो चरणों में बैठक आयोजित की गई थी्। पहली बैठक जनपद पंचायत के सभागार में जिसमें विकासखण्ड क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक, पटवारी तथा स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में 25 ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं हल्का पटवारी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि जनगणना के दौरान नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें मकान सूची करण के तहत घर के संबंध में सात सवाल शामिल हैं, जैसे मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत की सामग्री, उपयोग और स्थिति।इसके अतिरिक्त, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रसोईघर और परिवार की संख्या, मुखिया का नाम, लिंग, जाति, घर का स्वामित्व और कमरों की संख्या जैसी बुनियादी जरूरतों और पारिवारिक जानकारी से संबंधित प्रश्न भी होंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















