gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

सवाईकल कैंसर एचपीवी वायरस संक्रमण के कारण होता है उत्पन्न, जो है एक गंभीर रोग

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 3 किशोरियों को टीका लगाकर किया गया।

तीन बालिकाओं को लगा पहला टीका

अभियान के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी की मौजूदगी में तीन किशोरियों साक्षी लोधी,प्रतिमा कुशवाहा और रानू सिंह का टीकाकरण किया गया। इन बालिकाओं को ‘यूविन’  पोर्टल के माध्यम से तत्काल टीकाकरण का डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।पहले दिवस 19 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगा!टीका लगवाने के बाद किशोरियों के चेहरों मै ख़ुशी दिखी ओर विक्ट्री साइन दिखाकर अन्य किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया!जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। इसलिये सभी पालक व अभिभावक अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह सुरक्षा कवच जरूर दिलाये!वही चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है और भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में यह प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीके की एक सिंगल डोज से इस कैंसर के खतरे को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है!इसलिए 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।इस दौरान डॉ दिव्या राय,आशा कार्यकर्ता आभा दुबे,बरखा दूबे छात्रावास वार्डन एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें