gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

मदद के बहाने बदल लिया बृद्ध का एटीएम कार्ड,खाते से 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकालकर की गई धोखाधड़ी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:आरोपी ने मदद के बहाने बृद्ध का एटीएम कार्ड बदल लिया उसके बाद बृद्ध के खाते से 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकालकर धोखाधड़ी की गई,शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले विवेचना सुरु कर दी है।

धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

मामला थाना गोरखपुर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 6-3-26 को बी.एस. सिडाम उम्र लगभग 80 वषर् निवासी थम्मन सिंह काम्पलेक्श गोरखपुर ने लिखित शिकायत की कि उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में है जिससे वह एटीएम के माध्यम से नगद राशि निकालता है दिनांक 1-12-25 को रूपये निकालने के लिये छोटी लाईन फाटक के पास स्थित एसबीआई एटीएम मंे लगभग 11-30 से दोपहर लगभग 12-30 बजे के बीच आया था एटीएम में पहले से एक अन्य व्यक्ति मौजूद था उसने कई बार प्रयास किया लेकिन पैसा नहीं निकला, वहां उपस्थित व्यक्ति ने उससे कहा कि अंकल मैं आपकी मदद कर देता हॅू और उससे एटीएम काडर् लेकर मशीन में लगया और उससे एटीएम पिन डालने के लिये कहा, उक्त व्यक्ति ने उससे ऐसा 2-3 बार करवाया फिर भी पैसा नहीं निकला तो बोला कि शायद एटीएम मशीन में पैसा नही है, वह अपना एटीएम काडर् लेकर घर आ गया अगले दिन उसकी एटीएम में पैसे निकालने आया काफी प्रयास करने के बाद भी पैसे नहीं निकले शंका होने पर एटीएम काडर् देखा जो अभिलाश पाठक नाम के व्यक्ति का था, वह बैंक जाकर अपना बैंक स्टेटमेंट निकवाया पता चला कि उसके खाते से कुल 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकाले जा चुके हैं, उसे पता चला कि जिस व्यक्ति ने एटीएम में उसकी मदद करने के बहाने उससे एटीएम काडर् बदलकर उसके खाते से दिनंाक 1-12-25 को 6 बार में कुल 1 लाख 6 हजार 160 रूपये निकालकर धोखाधड़ी की गई है वह पारिवारिक कारणों से चंद्रपुर महाराष्ट्र चला गया था।
लिखित शिकायत के अवलोकन पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें