gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

जादू टोना के शक में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:जादू टोने के शक में कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी गई,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।

यह है मामला 

मामला कुण्डम थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनंाक 6-3-26 की रात नन्हेंलाल यादव उम्र 50 वषर् निवासी ग्राम बिसनपुरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनांक 4-3-26 की शाम लगभग 4 बजे अपनी पालतू गाय एवं अन्य जानवारों को जंगल से चराकर घर वापस आ रहा था जैसे ही अपने भाई भूरालाल यादव के घर के पास पहुॅचा देखा कि उसके भाई भूरा यादव को जादू टोना करने के शक पर मधुशाह और पिट्टी यादव गाली गलोज करते हुये लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से मारपीट कर रहे थे, वह एवं उसका बेटा सुरेश यादव आकर बीच बचाव किये तो दोनों लाठी डंडे से उसके एवं सुरेश के साथ मारपीट करने लगे, जिससे उसके सिर में पीछे तरफ, चेहरे में चोट आयी तथा बेटे सुरेश यादव केा डंडे से मारपीट कर वायें आॅख में चोट पहॅुचा दी तभी दोनों उसके भाई भूरा यादव के साथ मारपीट कर जान से मारने की कहते हुये भूरा यादव केा साथ लेकर चले गये वह डर के कारण अपने बेटे के साथ घर चला गया था दिनंाक 5-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे अपने भाई भूरा यादव के घर जाकर देखा भैसें एवं बकरी सार में बंधी हुयीं हैं उसी समय से भाई भूरा लाल यादव की तलाश कर रहा है उसके भाई भूरा यादव को मधुशाह एवं पिट्टी यादव मारपीट कर कहीं लेकर चले गये हैं। रिपोटर् पर धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 140(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूयर्कांत शमार् एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आकांक्षा उपाध्याय के मागर्निदेर्शन में थाना प्रभारी कुण्डम सतीष कुमार अंधवानी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गला काटकर हत्या

वहीं विवेचना के दौरान आज दिनाॅक 6-3-26 को दोपहर में बरा पानी हार में एक व्यक्ति का शव पडे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को नन्हेलाल यादव ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे बरापानी हार तीन गाॅव, बिसनपुरा, बिलगाॅव एवं महेशपुर हार के पास उसके छोटे भाई भूरे लाल यादव का शव महेशपुरा में बिना सिर के कटा मिला, तलाश करने पर सिर बडी लाईन टावर के पास महेशपुरी हार में मिला।पिट्टी यादव एवं मधुशाह द्वारा कुल्हाडी से हमला कर उसके भाई भूरा यादव की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये प्रकरण में धारा बढाई जहा रही है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें