gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

ललपुर में अवैध रेत के पांच डम्फर जमींदोज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,राजस्‍व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज गोरखपुर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम ललपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी गोरखपुर  अनुराग सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।मौके पर पहुँची खनिज विभाग और पुलिस बल की टीम ने ग्राम ललपुर में अवैध रूप से संग्रहित कर रखी गई भारी मात्रा में रेत को अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक आकलन के अनुसार यह जखीरा लगभग 5 डम्पर रेत का था, जिसे माफियाओं द्वारा अवैध विक्रय के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने जब्त की गई पूरी रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा व्यावसायिक उपयोग न किया जा सके। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें