मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

छिंदवाड़ा ब्यूरो :हमारी सनातन संस्कृति में माता – पिता ही भगवान हैं । वृद्ध अवस्था में उनका लालन पालन करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है । पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण के कारण युवा पीढ़ी मार्ग से भटक रही है । इसे ठीक करने के लिए सद्भावना परिवार जैसी संस्था सामने आ रही हैं । जो गुजरात में 5 हजार से अधिक वृद्ध जनों का लालन पालन कर वृद्ध आश्रम संचालित कर रही हैं । इसके लिए राष्ट्रीय संत मोरारी बापू जी का योगदान भी सराहनीय है । जो अपनी राम कथा के माध्यम से विश्व भर में जन जागृति ला रहें हैं । उनके सेवाकार्य के लिए आर्थिक मदद भी जुटा रहे हैं । इसी कड़ी में लोहाणा परिवार जो यूनाइटेड किंगडम ( लंदन ) में निवासरत है , वहाँ के नागरेचा परिवार ने सद्भावना परिवार संस्था को 369 करोड़ रुपए की राशि दान में दी है । वहीं राजकोट के विजय भाई डोबरिया , धीरू भाई , मित्तल भाई खेतानी आदि ने भी वृद्ध जनों की सेवा कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया है । मेरठ में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था नाम की एक संस्था है जिसके डॉ. गोपाल शास्त्री जी भी सेवा कार्य मे लगे हैं। सद्भावना परिवार के अन्य कार्यक्रमों में सांसद पुरुषोत्तम रुपाला और राम भाई मोकरिया ने भी सहयोग किया । 369 करोड़ रुपए दान देने वाले विनुभाई नागरेचा , हसु भाई नागरेचा , उमीबेन राडिया का भी आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी विश्व प्रसिद्ध
ज्योतिषाचार्य अतुलकुमार अढिया ने दूरभाष पर दी । सनद रहे कि परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित मातृ – पितृ पूजन दिवस से आम लोगों में जन जागृति आ रही है । वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू ने भी सन 2012 में भी एक जनहित याचिका के माध्यम से देश के लाखों निराश्रित , निर्धन लोगों को वृद्ध आश्रम योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया है जिसका क्रमांक wp 7673। 2012 मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर है । यह सब देश 74 करोड़ तथा जिले में 9 लाख माता- पिता पूजे गए खबर के वायरल होने के बाद सम्भव हुआ ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















