gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

धूमधाम से मनाई गई होली,रंग गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:होलिका दहन से सुरु हुआ होलिकोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया गया,इस बार 3 मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण 4 मार्च को धुरेड़ी मनाई गई इस दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई,कई जगहों पर होली के धुनों पर लोग नाचते गाते नजर आए।वहीं जिले के सिहोरा में शांति और भाईचारे के साथ होली मनाई गई,विगत दिनों हुए विवाद के चलते होली के दिन सिहोरा में चप्पे -चप्पे में पुलिस बल तैनात रहा।

सुबह से निकल पड़ी बच्चों की टोली 

वहीं 4 मार्च की सुबह से ही बच्चों की टोली रंग गुलाल लेकर निकल पड़ी इस दौरान बच्चो ने चेहरों में तरह -तरह के माक्स लगा रखे थे,बच्चों की नटखट टोली ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।वहीं हलाकि फागों की पुरानी संस्कृति अब धीरे -धीरे लुप्त होती जा रही है अब तो सिर्फ डीजे में ही वो भी कहीं कहीं ही फागें सुनने को मिलती हैं।बड़ो ने भी दोपहर होते ही जमकर होली में धमाल मचाया देर शाम तक लोग रंगों का पावन त्यौहार मनाते नजर आये।वहीं सूत्रों की मानें तो आज शाम को पुलिस थानों में होली खेली जायेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें