gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

वैलेंटाइन डे पर युवती को मौत के घाट उतारने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :वैलेंटाइन डे पर युवती को मौत के घाट उतारने वाला चौथे आरोपी  को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।काफी दिनों से आरोपी फरार चल रहा था, गिरफ्तार आरोपी अमन केवट पिता दीपक केवट उम्र 18 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर पचपेढ़ी थाना सिविल लाईन अब पुलिस गिरफ्त में है।

यह है मामला 

मामला थाना पाटन का है जहां पर दिनांक 15-2-26 को एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह हमराह स्टाफ के पहुॅचे जहॉ उपस्थित ग्राम कोटवार खेमलाल चड़ार उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है आज दोपहर लगभग 12 बजे गांव वालों के बताने पर पता चला कि एम.एम. इंटर नेशनल स्कूल के पीछे वीरेन्द्र सिंह ठाकुर के खेत के बाजू से कच्ची सड़क पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है जिसके सिर पर काफी खून बहा हुआ है सूचना मिलते ही पहुंचा तो देखा एक लडकी उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष जो आसमानी रंग का सूट पहने हुये है जिसके सिर एवं चेहरे पर गम्भीर चोट के निशान हैं एवं शव के पास काफी खून बहा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात लड़की के सिर, माथा और चेहरे पर गम्भीर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दी गई है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।वहीँ पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर तथा एफएसएल अधिकारी  अजय सिंह घटनास्थल पर पहॅुचे, पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे थे।वहीँ
घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात 16 से 18 वर्षिय लडकी के सिर, चेहरे मे गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 97/26 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी के सम्बंध में निर्देशित कर मृतिका की शिनाख्तगी एवं तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2  पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन  लोकेश डाबर एवं थाना प्रभारी पाटन  गोपिन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

ऐसे हुई थी शिनाख्त

वहीं दौरान पतासाजी के आस पास के थाना क्षेत्रों में पंजीबद्ध गुम बालिकाओं के संबंध में कन्ट्रोल रूम के माध्यम से समस्त थानों को सूचित किया गया तथा सोशल मीडिया पर मैसेज सर्कुलेट करते हुये मृतिका की शिनाख्तगी के हर संभव प्रयास किए गए ।घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले गये तथा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये ।मृतिका के सम्बंध में पतासाजी के दौरान युवती के परिजन तिलवारा थाना पहुंचे,थाना प्रभारी तिलवारा द्वारा युवती के गुमने की सूचना को गंभीरता से लिया जाकर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त संबंध में अवगत कराया गया। मृतिका की फोटो परिजनों को दिखाए जाने पर परिजनों द्वारा मृतिका की पहचान बेटी तनु चक्रवर्ती उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी गढा के रूप में की गई।

वैलेंटाइन डे पर बुलाकर कर दी थी हत्या 

वहीं मृतिका की पहचान हो जाने के बाद मृतिका के परिजनों द्वारा योगेश उर्फ ईशु गौंड (ठाकुर) पर संदेह व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त दोनों के बीच में पूर्व से प्रेम प्रसंग रहा है, तनु चक्रवर्ती योगेश से शादी करना चाहती थी, संदेही योगेश उर्फ ईशु को तलाश करते हुये तत्काल अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई , जिसने बताया कि तनु चक्रवर्ती उससे प्रेम करती थी और शादी करना चाहती थी, शादी के लिए बार बार उस पर दबाव बना रही थी, लेकिन वह तनु चक्रवर्ती से शादी नहीं करना चाहता था। इसी लिए दिनांक 14/02/2026 वैलेंटाइन डे पर उसने तनु चक्रवर्ती को मिलने बुलाया था। तनु चक्रवर्ती की सहेली की शादी थी जिसमें शामिल होने का बहाना लेकर तनु चक्रवर्ती उससे मिलने आई। वह अपने 03 साथिय़ों के साथ तनु चक्रवर्ती का इंतजार में था, फिर अपनी टू व्हीलर से तनु चक्रवर्ती को घटना स्थल पर लेकर पहुंचा, उसके 03 अन्य दोस्त भी घटना स्थल एम.एम.स्कूल के पास पहुंचे, चूंकि वह पूर्व में भी तनु चक्रवर्ती को लेकर उक्त घटनास्थल तनु चक्रवर्ती का जाना पहचाना क्षेत्र था,तनु चक्रवर्ती उसके साथ उस स्थान पर जाने के लिए तैयार हो गई थी। जिसके बाद पुनः शादी की बात को लेकर उसके एवं तनु चक्रवर्ती के बीच वाद विवाद हुआ तो उसने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर तनु चक्रवर्ती का गला दबाकर एवं सिर चेहरे पर पत्थर पटककर हत्या कर दी ।प्रकरण में आरोपी योगेश उर्फ ईशु गौंड के अन्य 02 साथी पंकज बर्मन एवं राजा उर्फ अंकित श्रीवास को भी अभिरक्षा में लिया जाकर प्रकरण में फरार 01 अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी पतासाजी दौरान प्रकरण के फरार आरोपी अमन केवट पिता दीपक केवट उम्र 18 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर पचपेढ़ी थाना सिविल लाईन को मुखबिर की सूचना पर कालीमठ मदनमहल से अभिरक्षा में लेकर घटना के समय पहने हुये कपड़े जप्त करते हुये आरोपी केा प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।*

उल्लेखनीय भूमिका:अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पाटन  गोपिन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन  अनूप नामदेव, चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी , थाना पाटन से उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक राममिलन, रूपेश, आरक्षक धनंजय, अऩुराग, दिनेश विश्वकर्मा, दिनेश मीना, राघवेन्द्र, राजा तथा थाना तिलवारा के उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक सतीश शुक्ला, जयशंकर , आरक्षक राजेश गुप्ता, एवं थाना सिविल लाइन से प्रधान आरक्षक प्रदीप गुप्ता, रामसहाय, आरक्षक सुनील पारधी, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी व अन्य की सराहनीय भूमिका रही ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें